Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्नेहा कपूर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|स्नेहा कपूर स्नेहा कपूर एक भारतीय साल्सा नर्तक, कोरियोग्राफर और प्रशिक्षक हैं। जिनका जन्म १८ अप्रैल १९८६ में बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। वह "भारतीय साल्सा राजकुमारी" के रूप में लोकप्रिय है। अब वह मुंबई में रहती है, उन्होंने बैंगलोर में एक नृत्य कंपनी के साथ अपने करियर को शुरू किया था। कैरियर की शुरुआत में उन्होंने साल्सा, बाचाता, मेरेंग्यू, जिव, हिप-हॉप, एडियजीओ और बॉलीवुड जैसे विभिन्न नृत्य के रूपों को गले लगाया गया था। व्यवसाय स्नेहा कपूर को दुनिया के नक्शे पर भारतीय साल्सा दृश्य डालने का श्रेय दिया जाता है। और वह "भारतीय साल्सा राजकुमारी" और "साल्सासंन्हा" के रूप में लोकप्रिय है।Tabassum, Ayesha (2012-04-23). "Rhythm in moves". Deccan Chronicle. Retrieved 2012-05-06. वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय महिला है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय साल्सा चैंपियनशिप में जीत हासिल की। उन्होंने मुंबई आने के बाद २००६ में लौरद विजय के नृत्य स्टूडियो के साथ नृत्य में अपना कैरियर शुरू किया। कपूर मूल रूप से एक एथलीट थी, लेकिन रिचर्ड थोलूर से मिलने के बाद उन्होंने बेंगलुरु में लौरद विजय के डांस स्टूडियो में शामिल होकर एक नर्तक बनने का फैसला किया। विद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने अपने नृत्य साथी थोलूर के साथ दुनिया भर में साल्सा चैम्पियनशिप में कई पुरस्कार और ट्राफियां जीती। और उन्होंने "१ मिनट में सबसे अधिक स्विंग डांस फ्लिप्स" के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। एक मिनट में ३३ फ्लिप का रिकॉर्ड ब्रिटेन में चार साल पहले स्थापित हुआ था, लेकिन कपूर और उनकी तीन नर्तकियों की टीम ने ३९ फ्लिप में नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने डांस इंडिया डांस सीजन-३ में भाग लिया और बहुत अच्छा किया लेकिन २२ जनवरी २०१२ को वह उस शो से निकल गई। स्नेहा कपूर ने रियलिटी शो जस्ट डांस और परफेक्ट ब्राइड के लिए कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म, जुगारी और मधुर भंडारकर की फिल्म, हेरोइन को भी कोरियोग्राफ किया। वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य कार्यशालाओं का प्रदर्शन करती है। उन्होंने लोकप्रिय युवा शो दिल डोस्ती डांस में शेरोन राय प्रकाश के रूप में अभिनय किया, जिसे चैनल वी पर प्रसारित किया गया था। पुरस्कार २००७ में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई साल्सा क्लासिक,सिडनी के विजेता का ख़िताब जीता।A Salsa extravaganza!". Rediff News. 2008-08-19. Retrieved 2012-05-06. २००७ में यूरोपीय साल्सा मास्टर्स, ब्रिटेन के विजेता का पुरुस्कार भी प्राप्त किया।"Salsa classes by Lourd". Metro Plus. The Hindu. 2007-11-03. Retrieved 2012-05-06. २००७, ईएसपीएन वर्ल्ड साल्सा चैम्पियनशिप में सेमी फाइनलिस्ट, ऑरलैंडो फ्लोरिडा का ख़िताब। बैंगलोर सेंट्रल डांस कॉम्पिटिशन २००६ और २००७, बैंगलोर के विजेता का खिताब। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय महिला कोरियोग्राफर श्रेणी:भारतीय महिला