411 REFERENCE · Wikipedia
उदय प्रकाश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Uday Prakash.JPG 200px उदय प्रकाश 1 जनवरी, 1952 गाँव- सीतापुर, अनूपपुर ज़िला, मध्य प्रदेश कवि, कथाकार, पत्रकार और फ़िल्मकार भारतीय मोहनदास (कहानी), सुनो क़ारीगर, अबूतर कबूतर (दोनो कविता)
उदय प्रकाश (जन्म : १ जनवरी १९५२) चर्चित कवि, कथाकार, पत्रकार और फिल्मकार हैं। आपकी कुछ कृतियों के अंग्रेज़ी, जर्मन, जापानी एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद भी उपलब्ध हैं। लगभग समस्त भारतीय भाषाओं में रचनाएं अनूदित हैं। इनकी कई कहानियों के नाट्यरूपंतर और सफल मंचन हुए हैं। 'उपरांत' और 'मोहन दास' के नाम से इनकी कहानियों पर फीचर फिल्में भी बन चुकी हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। उदय प्रकाश स्वयं भी कई टी.वी.धारावाहिकों के निर्देशक-पटकथाकार रहे हैं। सुप्रसिद्ध राजस्थानी कथाकार विजयदान देथा की कहानियों पर बहु चर्चित लघु फिल्में प्रसार भारती के लिए निर्देशित-निर्मित की हैं। भारतीय कृषि का इतिहास पर महत्वपूर्ण पंद्रह कड़ियों का सीरियल 'कृषि-कथा' राष्ट्रीय चैनल के लिए निर्देशित कर चुके हैं।
निजी जीवन
भूमिका
प्रकाश का जन्म १ जनवरी सन् १९५२ में भारत के मध्य प्रदेश में स्थित शहडोल जिले के सीतापुर गाँव में हुआ। इनका बालपन और प्राथमिक शिक्षा यहीं पूर्ण हुई। इन्होंने विज्ञान में स्नातक डिग्री तथा स्वर्ण पदक सहित सागर विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। १९७५ से १९७६ तक वे जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में एक शोध छात्र रहे। इन्हें कम्युनिस्ट पार्टी को समर्थन देने के जुर्म के लिए कैद किया गया और अंततः इनकी राजनीति में रूचि न रही।
प्रकाशित कृतियाँ
कविता संग्रह :
सुनो कारीगर,
अबूतर कबूतर,
रात में हारमोनियम
एक भाषा हुआ करती है
कवि ने कहा
कथा साहित्य:
दरियायी घोड़ा,1989
तिरिछ,1989
दत्तात्रेय के दुःख 2002
पॉलगोमरा का स्कूटर 1997
वारेन हेस्टिंग्स का साँडhttps://streekaal.com/2015/06/05/blog-post_20-5/ संग्रहीत प्रति 29 सितंबर 2025 5 अगस्त 2025 https://web.archive.org/web/20250805064804/https://streekaal.com/2015/06/05/blog-post_20-5/ dead
अरेबा परेबा
और अंत में प्रार्थना
मोहनदास 2006
मैंगोसिल
पीली छतरीवाली लड़की 2001
राम सजीवन की प्रेमकथा
मेंगोलिस
दिल्ली की दीवार
निबंध और आलोचना संग्रह
ईश्वर की आंख
नयी सदी का पंचतंत्र
तेरी मेरी बात (साक्षात्कार संग्रह)
अनुवाद
इंदिरा गांधी की आखिरी लड़ाई,
कला अनुभव,
लाल घास पर नीले घोड़े
रोम्यां रोलां का भारत
इतालो काल्विनो, नेरूदा, येहुदा अमिचाई, फर्नांदो पसोवा, कवाफ़ी, लोर्का, ताद्युश रोज़ेविच, ज़ेग्जेव्येस्की, अलेक्सांद्र ब्लाक आदि रचनाकारों के अनुवाद
अन्य भाषाओं में अनुवाद
Short Shorts Long Shots, (Translated by Robert A. Hueckstedt, Publisher Katha, नई दिल्ली)
Rage Revelry and Romance(Translated by Robert A. Hueckstedt, Publisher, Srishti, नई दिल्ली)
The Girl with Golden Parasol, (Translated by Jason Grunebaum, Publisher, Penguin India)
Mohan Das (Translated by Pratik Kanjilal, Publisher, Little Magazine, नई दिल्ली)
Das Maedchen mit dem gelben Schirm : (Translated by Ines Fornell, Heinz Werner Wessler and Reinhald Schein)
Und am Ende ein Gebet :(Translated by Andre Penz)
Der golden Gurtel : (Translated by Lothar Lutze)
कृतियो का मंचन
तिरिछ -प्रथम मन्चन - रा ना वि के प्रसन्ना के निर्देशन में।
लाल घास पर नीले घोड़े (अनुवाद) - प्रथम मन्चन - प्रसन्ना के निर्देशन में।
वॉरेन हेस्टिंग्स का सान्ड् पर नाटक - प्रथम मन्चन -अरविन्द गौड़ के निर्देशन में,अस्मिता नाटय संस्था द्वारा। यह नाटक रा ना वि के भारत रंग महोत्सव व इन्डिया हैबिटैट सेन्टर में भी आयोजित हुआ है। २००१ से अब तक ८० प्रदर्शन।।http://sites.google.com/site/asmitatheatre/uday-prakash-s-warren-hastings--ka-saand उदय प्रकाश की कहानी "वॉरेन हेस्टिंग्स का सांढ़ " पर नाटक रोमेश चन्द्रा (नाट्य समीक्षक) २५ दिसंबर २००८ गूगल साईट.काम https://web.archive.org/web/20090321055902/http://sites.google.com/site/asmitatheatre/uday-prakash-s-warren-hastings--ka-saand 21 मार्च 2009 live
और अंत में प्रार्थना- प्रथम मन्चन- अरुण पाण्डेय के निदेशन में।
मोहनदास का मन्चन {वैश्विक षडयन्त्रो के केन्द्र में मोहन दास}
सम्मान
भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार,
ओम प्रकाश सम्मान,
श्रीकांत वर्मा पुरस्कार,
मुक्तिबोध सम्मान
द्विजदेव सम्मान
वनमाली सम्मान
पहल सम्मान
रूस का प्रतिष्ठित अन्तरराष्ट्रीय पूश्किन सम्मान
SAARC Writers Award
PEN Grant for the translation of The Girl with the Golden Parasol, Trans. Jason Grunebaum
कृष्णबलदेव वैद सम्मान
महाराष्ट्र फाउंडेशन पुरस्कार, 'तिरिछ अणि इतर कथा' अनु. जयप्रकाश सावंत
2010 का साहित्य अकादमी पुरस्कार, ('मोहन दास' के लिये)
सन्दर्भ
2-उदय प्रकाश के कथा साहित्य में यधार्थबोध का अनुशीलन-डा विजय प्रताप तिवारी/ 3- समकालीन हिंदी कथा-लेखन और उदय प्रकाश की कहानियां -- डॉ॰सत्य प्रकाश शुक्ल
बाहरी कड़ियाँ
उदय प्रकाश की रचनाएँ कविता कोश में
डॉ॰ विजय शिंदे का आलेख - ‘मोहन दास’ के बहाने आत्मंथन जून 2020 InternetArchiveBot
डॉ॰ विजय शिंदे का आलेख - फिल्मी अदाकारों को पुनर्निमाण का आह्वान करती कहानी ‘मोहन दास’
श्रेणी:हिन्दी कवि
श्रेणी:लेखक
श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत हिन्दी भाषा के साहित्यकार