411 REFERENCE · Wikipedia
दक्षिण मीन तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|दक्षिण मीन तारामंडल
दक्षिण मीन या पाइसिस ऑस्ट्राइनस तारामंडल खगोलीय विषुवत वृत्त से दक्षिण में स्थित एक तारामंडल है। यह मीन तारामंडल के पास है लेकिन उस से दक्षिण में है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें से एक है और अन्तर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। फ़ुमलहौत इसका सब से रोशन तारा है।
तारे
दक्षिण मीन तारामंडल में २१ ज्ञात तारे हैं जिनका बायर नामांकन किया जा चूका है। इनमें से ७ तारे मुख्य हैं और ३ तारों के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह होने की बड़ी सम्भावना है। फ़ुमलहौत की परिक्रमा करता फ़ुमलहौत बी पहला ग़ैरसौरीय ग्रह था जिसकी तस्वीर खींची गयी थी। इससे पहले सारे ग़ैरसौरीय ग्रहों को उनके तारों पर पड़ रहे गुरुत्वाकर्षक प्रभाव और अन्य लक्षणों से ही जाना गया था।
इन्हें भी देखें
फ़ुमलहौत
तारामंडल
खगोलशास्त्र से सम्बन्धित शब्दावली
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*