Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मारुति सुज़ुकी ऑल्टो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मारुति सुज़ुकी ऑल्टो Maruti Suzuki - Alto 800 LXi.JPG ऑल्टो 800 मारुति सुज़ुकी सुज़ुकी ऑल्टो 2000–वर्तमान सिटी कार हैचबैक इंजन सामने है एवं आगे के पहिये काम करते हैं मारुति 800 मारुति सुज़ुकी ऑल्टो एक छोटे आकार की कार है जिसका निर्माण सुज़ुकी द्वारा अपनी सहायक कंपनी मारुति सुज़ुकी के माध्यम से किया गया है। यह वर्ष 2000 में, मुख्यता: भारतीय बाजार के लिए जारी की गई थी। 2006 से, यह भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। फरवरी 2008 में इसने 10 लाख का आंकड़ा पार किया। यह भारत में ऐसा करने वाली मारुति 800 और मारुति ओमनी के बाद मारुति सुज़ुकी की तीसरी कार है। इनके अलावा हुंडई सैंट्रो भी ये आकड़ा पार कर चुकी है। विवरण ऑल्टो को बेहद ही लोकप्रिय कार, मारुति 800 के स्वाभाविक उत्तराधिकारी के रूप में देखा गया था। इसमें पावर-स्टीयरिंग, पावर-असिस्टेड ब्रेकिंग और 5वें गियर जैसी सुविधाएं थीं जो आमतौर पर मारुति 800 में नहीं होती थीं। सबसे पहले मॉडल में 796 सीसी का पेट्रोल इंजन है जिससे उसे आम बोलचाल में ऑल्टो 800 बोला जाता है। इसमें सीएनजी से भी चलने वाला इंजन उपलब्ध है। हालाँकि सीएनजी से चलाते वक्त इंजन की पावर कम हो जाती है।Maruti Suzuki Alto 800: मारुति सुजुकी ने भारत में बंद किया ऑल्टो 800 का उत्पादन, रिपोर्ट में खुलासा https://www.amarujala.com/photo-gallery/automobiles/maruti-suzuki-alto-800-discontinued-in-india-claims-report-2023-04-01?pageId=5 1 जून 2023 अमर उजाला hi 2010 तक मारुति सुज़ुकी ने 18,00,000 ऑल्टो बेच दी थीं। 2012 में ऑल्टो 800 का नया संस्करण जारी किया गया। इस कारण 2014 तक सबसे पुराना मॉडल निर्मित करना बंद कर दिया गया। 2012 से 2023 तक ऑल्टो 800 का नया संस्करण निर्मित होता रहा। 2023 में मारुति सुज़ुकी ने इस संस्करण को बीएसईएस VI के अनुसार अद्यतन नहीं करने का निर्णय लिया। जिससे अब यह निर्मित होना समाप्त हो गया है।अब नहीं खरीद पाएंगे मारुति ऑल्टो 800, कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन https://www.abplive.com/auto/maruti-suzuki-discontinued-the-production-and-sales-of-alto-800-2373239 1 जून 2023 2 अप्रैल 2023 hi 2012 से 2023 के बीच ऑल्टो 800 की बिक्री 17 लाख के पार रही। 2010 में इसके दूसरे चरण के रूप में एक नया संस्करण, ऑल्टो के10 (केटैन) जारी किया गया। इसमें इंजन बढ़ाकर 998 सीसी का कर दिया गया। इसी संस्करण का उत्पादन अभी तक जारी है। अप्रैल 2023 के अनुसार इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से ₹5.94 लाख रुपये के बीच है। इस संस्करण की बिक्री 2023 तक 9 लाख के ऊपर हो चुकी है।23 साल बाद खत्म हुआ Maruti Alto 800 का सफ़र! कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन, जानिए क्या है वजह https://www.aajtak.in/auto/story/maruti-suzuki-alto-800-discontinued-and-production-stopped-here-is-why-1666700-2023-04-03 1 जून 2023 आज तक 3 अप्रैल 2023 hi सन्दर्भ श्रेणी:सिटी कार श्रेणी:छोटी कारें