411 REFERENCE · Wikipedia
शीला रमानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
350px| सुरग् में शीला रमानी।
शीला रमानी (२ मार्च १९३२50 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री शीला रमानी का निधन http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/indore-the-famous-actress-sheila-ramani-died-424224 नईदुनिया १७ जुलाई २०१५ 17 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150718032629/http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/indore-the-famous-actress-sheila-ramani-died-424224 18 जुलाई 2015 dead – १५ जुलाई २०१५), जिनको शीला केवलरमानी के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री थी। उनको हिन्दी फ़िल्मों में लाने का श्रेय चेतन आनन्द को जाता है। वो टैक्सी ड्राइवर, नौकरी फ़िल्म में अपनी भूमिका से प्रसिद्ध हुयीं। उनका जन्म सिन्ध हुआ और उस प्रान्त से हिन्दी सिनेमा में आने वाली कुछ गिने-चुने कलाकारों में से एक थीं।
शीला रमानी Surang_1953.jpg सुरग् में शीला रमानी।
जीवनी
उनको ५० के दशक की शुरुआत में मिस शिमला का ख़िताब मिला। उनको ज़्यादातर ऊँचे घरानों की नई पीढ़ी की लड़की के ही रोल मिला करते थे। अपने मामा (शेख़ लतीफ़) के कहने पर उन्होंने १९५६ में एक पाकिस्तानी फ़िल्म अनोखी में प्रमुख किरदार अदा किया। बाद में उनको फ़िल्में मिलना बन्द हो गयीं और उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फ़िल्मों, जैसे जंगल किंग (१९५९) और द रिटर्न ऑफ़ सुपरमैन (१९६०), में भी छोटी भूमिकाएँ निभाईं।
बाद में उन्होंने महू के रहने वाले एक पारसी जाल कावस्जी से विवाह रचाया और मुंबई, न्यूयॉर्क, कोलम्बो तथा ऑस्ट्रेलिया में रहीं।
१५ जुलाई २०१५ को महू में निधन हो गया।60 साल पहले किया था LUX का ऐड, अब गुमनामी में हुआ अंतिम संस्कार http://www.bhaskar.com/news-hf/MP-IND-HMU-sheila-ramani-actress-died-in-mhow-5053987-PHO.html दैनिक भास्कर १६ जुलाई २०१५ 16 जुलाई 2015 https://web.archive.org/web/20150719052716/http://www.bhaskar.com/news-hf/MP-IND-HMU-sheila-ramani-actress-died-in-mhow-5053987-PHO.html 19 जुलाई 2015 live
फ़िल्मी सफ़र
१९५० के दशक में उनको कुछ रोचक फ़िल्में मिलीं। १९६० में बनी पहली सिन्धी फ़िलम अबना में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई और इस फ़िल्म में उनकी छोटी बहन का रोल साधना ने निभाया था। जब साधना उनके पास उनका ऑटोग्राफ़ माँगने गईं तो शीला ने कहा कि तुम मेरा ऑटोग्राफ़ क्या माँग रही हो एक दिन ऐसा आयेगा जब मैं तुम्हारा ऑटोग्राफ़ माँगूंगी। उनकी बात सच साबित हुयी।Sheila Ramani http://www.imdb.com/name/nm0708012/bio?ref_=nm_ov_bio_sm ०७ नवम्बर २०१४ https://web.archive.org/web/20150527224105/http://www.imdb.com/name/nm0708012/bio?ref_=nm_ov_bio_sm 27 मई 2015 live
बाहरी कड़ियाँ
0708012 शीला रमानी
सन्दर्भ
श्रेणी:1932 में जन्मे लोग
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:२०१५ में निधन