Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरहई झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अर झील / अरहई Erhai lake, Yunnan, China.jpg युन्नान 25 45 48 N 100 11 15 E region:CN_type:waterbody inline,title मिजू नदी, मीत्सी नदी, बोलोऊ नदी यांगबी नदी चीन ४० किमी ८ किमी २५० किमी२ ११ मीटर (३६ फ़ुट) २.५ किमी३ ११६ किमी १,९७२ मीटर (६,४७० फ़ुट) गुआनयिन गे, जिन्सुओ, नानझाओ, शिआओपुतुओ अरहई या अर झील (洱海, Erhai Lake) दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में स्थित एक पहाड़ी झील है। झील का नाम ध्यान दें कि 'हई' का मतलब 'झील' होता है (उदाहरण: चिंगहई झील) इसलिए औपचारिक रूप से इसे 'अरहई' या 'अर झील' कहा जाता है न कि 'अरहई झील'। पुराने ज़माने में इस झील को येयूज़े झील और कुनमिंग झील भी बुलाया जाता था। विवरण अर झील का क्षेत्रफल २५० वर्ग किमी है। इसका विस्तार उत्तर-दक्षिण दिशा में ४० किमी और पूर्व-पश्चिम दिशा में ८ किमी है। दिआंची झील के बाद यह चीन की दूसरी सबसे बड़ी पहाड़ी झील है। अर झील चांगशान की पहाड़ी शृंखला और दाली शहर से लगती है। इस झील में उत्तर से मिजू नदी और मीत्सी नदी और पूर्व से बोलोऊ नदी पानी लाती हैं। दक्षिण से यान्गबी नदी इस से पानी ले जाती है और आगे जाकर लान्तसांग नदी से मिलती है (जिसका नाम आगे चलकर मीकांग नदी है)। दाली शहर भी इसी झील के किनारे स्थित है। अरहई स्थानीय बइ लोगों के लिए खाने का स्रोत है और वे अपने मछली पकड़ने के दिचास्प तरीके के लिए जाने जाते हैं। यह बड़े पक्षियों को मछली पकड़ना सिखाते हैं। इनकी गर्दनों में एक छल्ली डाली जाती है जो उन्हें आसानी से सांस तो लेने देती है लेकिन उन्हें मछली निग़लने नहीं देती। नानझाओ राज्य के ज़माने में यह झील एक शाही हिरण उद्यान का हिस्सा हुआ करती थी।National Geographic Traveler: China, Damian Harper, pg=266, National Geographic Books, 2007, ISBN 978-1-4262-0035-9, ... Dali sits near the shore of Erhai Lake (Erhai Hu), a ten-minute cycle ride away. The best views of it are from the Zhonghe Temple. Cormorant fishing is popular here ... इन्हें भी देखें दाली शहर युन्नान चिंगहई झील सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन की झीलें श्रेणी:युन्नान