411 REFERENCE · Wikipedia
विशाल झीलें
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|right|विशाल झीलों का राजनैतिक चित्र
thumb|200px|right|विशाल झीलों का अन्तरिक्ष से चित्र
विशाल झीलें उत्तर अमेरिका में कनाडा-संराअमेरिका की सीमा पर स्थित पाँच झीलों का समूह है। सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरॉन, ईरी व ओण्टारियो झीलों का यह समूह, विश्व का, क्षेत्रफल एवं घनफल में, ताजे पानी का सबसे विशाल समूह है। इनका कुल क्षेत्रफल २,०८,६१० वर्ग कि॰मी॰ एवं घनफल २२,५६० घन कि॰मी॰ है। विश्व का २२ प्रतिशत ताज़ा पानी इन झीलों में पाया जाता है।
आँकड़े
विशाल झीलों में विश्व का कुल २२% ताज़ा पानी है: २२,८१० किमी३ या २.३×१०१६ लीटर। इतना आयतन संराअमेरिका के ४८ संसक्त राज्यों को समान रूप से ९.५ फीट पानी में डुबाने के लिए पर्याप्त है। तथापि, इस आयतन का केवल २% ही प्रतिवर्ष प्रतिस्थापित होता है, जिसके कारण हाल के वर्षों में मानव उपयोग के चलते जल-स्तर में गिरावट आई है। यद्यपि इन झीलों में विश्व के ताज़े जल का बहुत बड़ा प्रतिशत है, लेकिन फिर भी ये झीलें उत्तर अमेरिका के पीने योग्य जल का एक बहुत छोटा भाग ही उपलब्ध कराती हैं (मोटे तौर पर ४.२%)।
झीलें
श्रेणी:विश्व की झीलें
श्रेणी:उत्तर अमेरिका की झीलें