Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सचिन जोशी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2018 सचिन जोशी पुणे, भारत 1998–अबतक उर्वशी शर्मा अभिनेता, फ़िल्म निर्माता http://www.sachinjoshi.com/ समायरा जोशी (बेटी) जगदीश मोहनलाल जोशी अगस्त 1984 सचिन जोशी (Sachiin Joshi) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। इन्होने 2011 में अपने फ़िल्मी करियर कि शुरुआत अज़ान से की थी। वे 2013 में सनी लियोनी के साथ जैकपॉट मूवी में भी दिखाई दे चुके हैं। 2013 में ही ये मुंबई मिरर फिल्म में भी दिखाई दिए। 2015 में इन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन और इरफान अभिनीत जज्बा में भी अपने अभिनय की बारीकियां दिखाईं। सचिन ने दक्षिण भारत की भी कई फिल्मों में एक्टिंग की है। वे बॉलीवुड मूवी आशिकी 2 की रिमेक नी जथागा नेनुंदली में उस रोल को निभाया था, जिसे आशिकी2 में आदित्य रॉय कपूर ने किया था। वे रॉकस्टार मूवी फेम नरगिस फखरी के साथ अमावस फिल्म में लीड भूमिका भी निभा चुके हैं। सचिन के पिता जगदीश मोहनलाल जोशी एक जेएमजी ग्रुप के संस्थापक थे, जिन्हें गुटखा किंग के नाम से भी जाना जाता था। सचिन जोशी ने लंका प्रीमियर लीग (LPL) की फ्रेंचाइजी दाम्बुला विकिंग्सhttps://mumbaimirror.indiatimes.com/sport/cricket/sachin-joshi-buys-dambulla-team-in-lpl/articleshow/79217303.cms Sachin Joshi buys Dambulla team in LPL Nov 14 ByVijay TagoreVijay Tagore / Updated: 2020 Mumbai Mirror en 2022-12-07 Ist 02:45 के भी मालिक हैं। अभिनेता बनने से पहले जोशी ने एक बिजनेसमैन के रूप में अपने करिअर शुरुआत की थी। वे परेशानी से जूझ रहे वाइकिंग वेंचर्स के मालिक हैं, जो 2015 तक किंग्स बीयर ब्रांड बेचता था, जिसे अब गोवा किंग्स के रूप में जाना जाता है। कंपनी ने 2018 में खुद को दिवालिया घोषित किया था। जनवरी 2021 मे सचिन के खिलाफ उनके पार्टनर पराग संघवी ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। इसमें पराग ने उन पर पुणे में प्लेबॉय बीयर गार्डन के लिए एक घोटाले और फ्रेंचाइजी रॉयल्टी का भुगतान न करने का आरोप लगाया। वहीं, फरवरी 2021 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।https://www.business-standard.com/article/current-affairs/ed-arrests-actor-businessman-sachin-joshi-in-money-laundering-case-121021501111_1.html ED arrests actor-businessman Sachin Joshi in money laundering case India Press Trust of 2021-02-15 www.business-standard.com en 2022-12-07 ईडी ने सचिन और उनके पिता से जुड़े आवास पर 6 दिन तलाशी ली, जिसमें 1500 करोड़ रुपए का बेहिसाब लेन देन सामने आया। अप्रैल 2021 में अभिनेता ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की, जिसे खारिज कर दिया गया। जून 2021 में सचिन को स्विट्जरलैंड के जेनेवा जाने से भी मना कर दिया गया। सचिन ने कथित तौर पर 13 वर्षीय बेटी से मिलने जाने की मांग की थी। हालांकि, 18 अक्टूबर 2022 को उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया। सचिन के खिलाफ ईडी ने ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के संबंध में केस फाइल किया था। लेकिन धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले की सुनवाई में सचिन को निर्दोष पाया। ऐसे में न्यायाधीश ने अभिनेता को बरी कर दिया। https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/sachin-joshi-special-court-discharges-actor-businessman-sachin-joshi-in-money-laundering-case सचिन जोशी को मिली राहत, स्पेशल कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेता को किया बरी Amar Ujala hi 2022-12-07 सचिन ने फरवरी 2012 में उर्वशी शर्मा से विवाह किया था, जिन्होंने बाद में अपना नाम बदल कर रैना जोशी कर लिया था। दंपती तीन बच्चों के माता-पिता हैं। श्रेणी:अभिनेता