411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रेकथ्रू स्टारशॉट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|391px|एक कल्पित सौर पाल
ब्रेकथ्रू स्टारशॉट (Breakthrough Starshot) एक अनुसंधान और अभियान्त्रिकी परियोजना है जिसका ध्येय प्रकाश पाल (light sail) से चलने वाले अंतरिक्ष यानों का एक बेड़ा विकसित करना है जो पृथ्वी से ४.३७ प्रकाशवर्ष दूर स्थित मित्र तारे (Alpha Centauri) के बहु तारा मंडल तक पहुँच सके। इन परिकल्पित अंतरिक्ष यानों का नाम "स्टारचिप" (StarChip) रखा गया है और इन्हें प्रकाश की गति का १५% से २०% तक का वेग देने का प्रस्ताव है।Gilster Paul Breakthrough Starshot: Mission to Alpha Centauri http://www.centauri-dreams.org/?p=35402 12 April 2016 Centauri Dreams 14 April 2016 https://web.archive.org/web/20160415071711/http://www.centauri-dreams.org/?p=35402 15 अप्रैल 2016 live इस रफ़्तार से वे लगभग २० से ३० वर्षों में मित्र तारे के मंडल तक पहुँच सकेंगे और वहाँ से पृथ्वी को सूचित करेंगे। इतनी दूरी पर उनसे प्रसारित संकेतों को पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग ४ साल लगेंगे। यह यान इतनी तेज़ी से चल रहे होंगे की वे केवल कुछ देर के लिये मंडल में रहकर आगे अंतरिक्ष में निकल जाएँगे। प्रस्तावकों की चेष्टा है कि इस अंतराल में यह यान अगस्त २०१६ में मिले प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी बी (Proxima Centauri b) नामक स्थलीय ग्रह (जो पृथ्वी से ज़रा बड़ा ग़ैर-सौरीय ग्रह है) के समीप से भी उड़ें और उसकी तस्वीरें खींचकर पृथ्वी भेजें।Staff Breakthrough Starshot http://breakthroughinitiatives.org/Initiative/3 12 April 2016 Breakthrough Initiatives 12 April 2016 https://web.archive.org/web/20160412180305/http://www.breakthroughinitiatives.org/Initiative/3 12 अप्रैल 2016 live Overbye Dennis Reaching for the Stars, Across 4.37 Light-Years; A Visionary Project Aims for Alpha Centauri, a Star 4.37 Light-Years Away http://www.nytimes.com/2016/04/13/science/alpha-centauri-breakthrough-starshot-yuri-milner-stephen-hawking.html 12 April 2016 New York Times 12 April 2016 https://web.archive.org/web/20160412164459/http://www.nytimes.com/2016/04/13/science/alpha-centauri-breakthrough-starshot-yuri-milner-stephen-hawking.html 12 अप्रैल 2016 live Stone Maddie http://gizmodo.com/a-russian-billionaire-and-stephen-hawking-want-to-build-1770467186 Stephen Hawking and a Russian Billionaire Want to Build an Interstellar Starship Gizmodo April 12, 2016 12 April 2016 https://web.archive.org/web/20160412170315/http://gizmodo.com/a-russian-billionaire-and-stephen-hawking-want-to-build-1770467186 12 अप्रैल 2016 live Staff Breakthrough Initiatives - Breakthrough Starshot http://breakthroughinitiatives.org/About 12 April 2016 Breakthrough Initiatives 14 April 2016 https://web.archive.org/web/20160413034402/http://breakthroughinitiatives.org/About 13 अप्रैल 2016 dead
अवधारणा
इस परियोजना का प्रस्ताव है कि हर यान चंद ही ग्राम का होगा, यानि अत्यंत छोटा। ऐसे १००० यान एक बड़े मातृयान में रखे जाएँगे और यह मातृयान पृथ्वी से रोकेट पर छोड़ा जाएगा जहाँ यह पृथ्वी की एक ऊँची कक्षा में पहुँचाया जाएगा। यहाँ उसके अंदर के हज़ार छोटे यान बाहर छोड़ दिये जाएँगे। हर यान में ४ मीटर लम्बा और ४ मीटर चौड़ा प्रकाश पाल होगा। पृथ्वी पर स्थित कुछ शक्तिशाली लेज़र इन यानों पर चमकाई जाएँगी जो विकिरण दाब से उन्हें गति देंगी। हर पाल पर एक टेरावॉट की शक्ति से चमकने वाली यह लेज़र हर यान को मित्र तारे की ओर गतिशील कर देगी। ऐसा निशाना लगाने का प्रयास किया जाएगा कि हर यान उस मंडल के वासयोग्य क्षेत्र के पास से निकले और वहाँ स्थित प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी बी के चित्र खींच सके। वहाँ पहुँचते-पहुँचते खगोलीय धूल से टकराव होने से कुछ यानों के ध्वस्त होने की सम्भावना है। यही कारण है कि १००० यान छोड़े जाएँगे।Lightsail | Stability on the beam https://web.archive.org/web/20170416020743/http://www.breakthroughinitiatives.org/index.php?controller=Forum&action=viewforum&id=6&page=1 16 अप्रैल 2017 .Timmer John http://arstechnica.com/science/2016/08/could-breakthrough-starshots-ships-survive-the-trip/ Just how dangerous is it to travel at 20% the speed of light? Ars Technica Science 24 August 2016 2016-08-28 https://web.archive.org/web/20160903212049/http://arstechnica.com/science/2016/08/could-breakthrough-starshots-ships-survive-the-trip/ 3 सितंबर 2016 live
इन्हें भी देखें
प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी
मित्र तारा
प्रकाश पाल
सन्दर्भ
श्रेणी:मित्र तारा
श्रेणी:अंतरतारकीय यात्रा
श्रेणी:प्रस्तावित अंतरिक्ष शोध यान