411 REFERENCE · Wikipedia
संगठन चार्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कार्यात्मक संकर संगठनात्मक चार्ट का उदाहरण
संगठन चार्ट (organizational chart) उस आरेख को खाते हैं जो किसी संगठन की संरचना को दर्शाता है। इसके लिए अन्य शब्द संगठनात्मक लेखा, ऑर्गग्राम, ऑर्गोग्राम या संगठनात्मक विश्लेषण संरचना (organizational breakdown structure अथवा ओबीएस) हैं। इस आरेख में भागों और पदों/नौकरियों के संबंध और सापेक्ष रैंक हो सकते है। इस शब्द का प्रयोग समान आरेखों के लिए भी किया जाता है, उदाहरण के लिए ज्ञान के किसी क्षेत्र या भाषाओं के समूह के विभिन्न तत्वों को दर्शाने वाले आरेख संगठन आरेख हो सकते है।
अवलोकन
thumb|alt=टेबुलेटिंग मशीन कंपनी संगठन चार्ट, 1917|निर्देशकों, अधिकारियों और अन्य निकायों के साथ टेबुलेटिंग मशीन कंपनी पिरामिड शैली में संगठन चार्ट, 1917
thumb|alt=राष्ट्र संघ संगठान चार्ट, 1930.|सचिवालय, सलाहकार निकाय और तीसरे पक्ष के संगठन के साथ राष्ट्र संघ का जटिल संगठन चार्ट, 1930 2 ग्रैंडजीन मार्टिन Analisi e visualizzazioni delle reti in storia. L'esempio della cooperazione intellettuale della Società delle Nazioni मेमोरिया ए रिसर्चा 2017 371–393 https://www.rivisteweb.it/doi/10.14647/87204 10.14647/87204 इन्हें भी देखें: फ्रांसीसी संस्करण (पीडीएफ) और अंग्रेज़ी में सारांश।
संगठन चार्ट एक आरेख है जो किसी कंपनी के एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी या अन्य अधिकारियों के साथ संबंध को ग्राफिय रूप से दर्शाता है। इसका उपयोग एक विभाग से दूसरे विभाग या अन्य विभागों के संबंध को दर्शाने के लिए भी किया जाता है। अन्य शब्दों में किसी संगठन के एक कार्य का दूसरे कार्य या अन्य कार्यों से संबंध को दर्शाने के लिए भी किया जाता है। यह चार्ट इस मायने में महत्त्वपूर्ण है कि ये किसी व्यक्ति को उसके द्वारा प्रस्तुत चित्र के माध्यम से संपूर्ण संगठन की प्रत्यक्षिकृत करने में सक्षम बनाता है।एलन सेसिल हास्केल, जोसेफ जी. ब्रेज़नेल (1922) Graphic charts in business: how to make and use them (अंग्रेज़ी में); पृष्ठ 78
किसी कंपनी का संगठनात्मक चार्ट आम तौर पर संगठन के भीतर लोगों के बीच संबंधों को दर्शाता है। ऐसे संबंधों में प्रबंधक से लेकर उप-कर्मचारी, निदेशक से लेकर प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी से लेकर विभिन्न विभाग आदि शामिल हो सकते हैं। जब कोई संगठन चार्ट बहुत बड़ा हो जाता है तो उसे संगठन के भीतर अलग-अलग विभागों के लिए छोटे चार्ट में विभाजित किया जा सकता है। विभिन्न प्रकार के संगठन चार्ट:
सोपानिक
मैट्रिक्स
समस्तरीय
संगठन चार्ट बनाने के लिए कोई सर्वव्यापी स्वीकृत तरीका नहीं है लेकिन इसमें मुख्य अधिकारी, विभाग या कार्य को पहले या शीट के शीर्ष पर रखा जाता है और अन्य को उनके रैंक के क्रम में नीचे रखा जाता है। अधिकारियों के पद और कभी-कभी उनके नाम आयत या वृत्त में संलग्न होते हैं। एक अधिकारी या विभाग का दूसरे से संबंध दिखाने के लिए आम तौर पर एक आयत या वृत्त से दूसरे तक रेखाएँ खींची जाती हैं।
इतिहास
स्कॉटिश-अमेरिकी अभियंता डैनियल मैक्कलम (1815-1878) को सन् 1854 के आसपास अमेरिकी व्यवसाय का पहला संगठनात्मक चार्ट बनाने का श्रेय दिया जाता है।अल्फ्रेड डी. चांडलर, जूनियर. (1962). Strategy and Structure: Chapters in the History of the American Industrial Enterprise (अंग्रेज़ी में). कैंब्रिज, एमए: एमआईटी प्रेस।बर्टन एस. कालिस्की (2001). Encyclopedia of business and finance (अंग्रेज़ी में). पृष्ठ 669.सालों तक लोगों का विश्वास था कि इस चार्ट की कोई प्रति नहीं बची है। उदाहरण के लिए देखें: सिडनी पोलार्ड, रिचर्ड एस. टेडलो (2002) Economic History (अंग्रेज़ी में(. पृष्ठ 18 यह चार्ट जॉर्ज होल्ट हेनशॉ द्वारा बनाया गया था।केटलीन रोसेन्थल (2012), Big data in the age of the telegraph https://web.archive.org/web/20150509001418/http://www.mckinsey.com/insights/organization/big_data_in_the_age_of_the_telegraph 9 मई 2015 (अंग्रेज़ी में), मैकिन्से क्वार्टर्ली, मार्च 2013.
सन्दर्भ
श्रेणी:मानव संसाधन प्रबंधन