411 REFERENCE · Wikipedia
पोचाइव लावर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2026
यूक्रेन के पोचाइव शहर में स्थित "पोचाइव लावर" ईसाइयों के सबसे महत्वपूर्ण बेहतरीन ईसाई मठों में से एक है यह यूक्रेन का महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र है इसे यूक्रेन का दूसरा प्रमुख आध्यात्मिक स्थान माना जाता है यहां तक कि सिर्फ यूक्रेन का ही नहीं बल्कि पूर्वी यूरोप के प्रमुख आध्यात्मिक स्थान में इसकी गिनती होती है जिससे रूढ़िवादी ईसाई धर्म के लोग काफी गहरी आस्था से इससे अपने आप को जुड़ा हुआ पाते है। जिसके कारण प्रतिवर्ष लाखों तीर्थ यात्री प्रार्थना दर्शन के लिए यहां पर आते हैं, एक अनुमान के अनुसार इस मठ की स्थापना 13वीं शताब्दी के आसपास हुई, इस मठ को 'लावरा' की उच्च उपाधि मिली हैं जिसे ईसाई धर्म में बहुत सम्मानित मठों को प्राप्त है।
यह स्थल मदर मैरी (मदर ऑफ़ गॉड) के पदचिन्ह उनके चमत्कारी आइकन और उपचार करने वाले पवित्र जल के स्रोत के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
मध्यकालीन समय से ही यह स्थान धार्मिक शिक्षा क्षेत्रीय पुस्तक संस्कृति का भी गढ़ रहा है आज के समय में यह मठ आध्यात्मिक स्थान के रूप में ही नहीं बल्कि यूनेस्को के हेरिटेज साइड में भी शामिल है क्योंकि इस मठ का सिर्फ आध्यात्मिक आस्था के रूप में ही नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक वैश्विक धरोहर के रूप में देखा जाता है।
सितंबर 2026