411 REFERENCE · Wikipedia
आर्मीनिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Հայաստանի Հանրապետություն आर्मीनिया गणराज्य आर्मीनिया Flag of Armenia.svg Coat_of_arms_of_Armenia.svg Armenia (orthographic projection).svg Մեր Հայրենիք(हमारी पितृभूमि)File:Mer Hayrenik instrumental.ogg आर्मीनियाईआर्मेनिया अघराज्य का संविधान, प्रलेख-१२ https://web.archive.org/web/20120522152747/http://www.president.am/library/constitution/eng/?chapter=1&pn=1 22 मई 2012 . येरेवान एकात्मक संसदीय गणराज्यआर्मेनिया अघराज्य का संविधान, प्रलेख-५५ https://web.archive.org/web/20081225075745/http://www.president.am/library/constitution/eng/?chapter=3&pn=1 25 दिसंबर 2008 . राष्ट्रपति प्रधानमंत्री वाहागन ख़ाचातूर्यान निकोल पाशिन्यान येरेवान 29743 ११,५०६ 138वाँ 4.71Armenia 2025-03-25 The World Factbook https://www.cia.gov/the-world-factbook/countries/armenia/ 2025-03-29 Central Intelligence Agency en 4 जनवरी 2021 https://web.archive.org/web/20210104184358/https://www.cia.gov/the-world-factbook/countries/armenia/ dead 3081100 2025Socio-Economic Situation of RA, January-March 2025 (Armenian, Russian) https://armstat.am/file/article/sv_03_25a_510.pdf 138वाँ 103.6 2025 $74.294 अरबWorld Economic Outlook Database, April 2025 https://www.imf.org/en/Publications/WEO/weo-database/2025/april/weo-report?c=911,&s=NGDP_RPCH,NGDPD,PPPGDP,NGDPDPC,PPPPC,&sy=2024&ey=2026&ssm=0&scsm=1&scc=0&ssd=1&ssc=0&sic=0&sort=country&ds=.&br=1 International Monetary Fund 22 April 2025 Washington, D.C. 22 April 2025 111वाँ $25,060 78वाँ 2023 0.811 69वाँ स्वतंत्रता उरार्तू आर्मीनिया राज्य 860 ई.पू. 331 ई.पू. आर्मीनियाई द्राम (֏) AMD AMT +4 .am .հայ +374 40 11 N 44 31 E type:city(1,100,000)_region:AM-ER inline 98.1% आर्मीनियाई 1.1% यज़ीदी 0.8% अन्य 2022 96.8% ईसाई धर्म
95.2% आर्मीनियाई प्रेरित चर्च
1.6% अन्य ईसाई संप्रदाय 0.6% अधार्मिकता 0.9% अन्य 1.7% अज्ञात आर्मीनियाई विधानसभा के राष्ट्रपति आलेन सिमोन्यान विधानसभा बाग्रातूनी आर्मीनिया 880 दशक सिलिशिया आर्मीनियाई राज्य 1198/99 ज़ाकारी आर्मीनिया 1201 आर्मीनिया प्रथम गणराज्य 28 मई 1918 सोवियत क़ब्ज़ा 29 नवंबर 1920 गणराज्य की पुनःस्थापना 23 सितंबर 1991 CIS में युक्ति 21 दिसंबर 1991 संयुक्त राष्ट्र में युक्ति 2 मार्च 1992 आर्मीनिया का संविधान 5 जुलाई 1995 $26.258 अरब 118वाँ 2025 $8,857 83वाँ 27.9 steady 2022 https://data.worldbank.org/indicator/SI.POV.GINI?locations=AM Gini index - Armenia World Bank 22 April 2024 21 November 2018 https://web.archive.org/web/20181121041937/https://data.worldbank.org/indicator/SI.POV.GINI?locations=AM live 6 May 2025 Human Development Report 2025 https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2025reporten.pdf live https://web.archive.org/web/20250506051232/https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2025reporten.pdf 6 May 2025 6 May 2025 United Nations Development Programme increase दाएँ
आर्मीनिया (hy Հայաստան) पश्चिम एशिया के आर्मीनिया के पठार में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। यह कॉकेशस का भाग है और इसकी सीमाएँ पश्चिम में तुर्की, उत्तर में जॉर्जिया, पूर्व में अज़रबैजान और दक्षिण में ईरान से लगी हुई हैं।The Oxford Encyclopedia of Economic History Oxford University Press 2003 978-0-19-510507-0 156 https://archive.org/details/oxfordencycloped0000unse/page/156 इसकी राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर येरेवान है।
1990 से पहले यह सोवियत संघ का एक अंग था जो एक राज्य के रूप में था। सोवियत संघ में एक जनक्रान्ति एवं राज्यों के आजादी के संघर्ष के बाद आर्मीनिया को 23 अगस्त 1990 को स्वतंत्रता प्रदान कर दी गई, परन्तु इसके स्थापना की घोषणा 21 सितंबर 1991 को हुई एवं इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता 25 दिसंबर को मिली।
अर्मेनियाई मूल की लिपि आरामाईक एक समय (ईसा पूर्व ३००) भारत से लेकर भूमध्य सागर के बीच प्रयुक्त होती थी। पूर्वी रोमन साम्राज्य और फ़ारस तथा अरब दोनों क्षेत्रों के बीच अवस्थित होने के कारण मध्य काल से यह विदेशी प्रभाव और युद्ध की भूमि रहा है जहाँ इस्लाम और ईसाइयत के कई आरंभिक युद्ध लड़े गए थे। आर्मेनिया प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर वाला देश है। आर्मेनिया के राजा ने चौथी शताब्दी में ही ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया था। इस प्रकार आर्मेनिया राज्य ईसाई धर्म ग्रहण करने वाला प्रथम राज्य है।रेने ग्राउसैट Histoire de l'Arménie पायोट १९४७ १९८४ १२२. Estimated dates vary from 284 to 314. Garsoïan (op.cit. p.82), following the research of Ananian, favours the latter. देश में आर्मेनियाई एपोस्टलिक चर्च सबसे बड़ा धर्म है।"The conversion of Armenia to Christianity was probably the most crucial step in its history. It turned Armenia sharply away from its Iranian past and stamped it for centuries with an intrinsic character as clear to the native population as to those outside its borders, who identified Armenia almost at once as the first state to adopt Christianity". (गार्सोइयन नीना प्राचीन से आधुनिक समय में आर्मेनियाई लोग संपा. आर.जी.होव्वानीशियन पालग्रेव मैकमिलन १९९७ भाग-१, पृ.८१). इसके अलावा यहाँ कैथोलिक ईसाइयों, मुसलमानों और अन्य संप्रदायों का छोटा समुदाय है।
आर्मेनिय़ा का कुल क्षेत्रफल २९,८०० कि.मी² (११,५०६ वर्ग मील) है जिसका ४.७१% जलीय क्षेत्र है। अनुमानतः (जुलाई २००८) यहाँ की जनसंख्या ३२,३१,९०० है एवं वर्ग किमी घनत्व १०१ व्यक्ति है। आज यहाँ ९७.९ प्रतिशत से अधिक आर्मीनियाई जातीय समुदाय के अलावा १.३% यज़िदी, ०.५% रूसी और अन्य अल्पसंख्यक निवास करते हैं। यहां की जनसंख्या का १०.६% भाग अंतर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा (अमरीकी डालर १.२५ प्रतिदिन) से नीचे निवास करता है।मानव विकास सूचकांक https://web.archive.org/web/20120112083827/http://hdr.undp.org/en/media/HDI_2008_EN_Tables.pdf 12 जनवरी 2012 , सारणी:३ मानव आय एवं गरीबी, पृ.३४ अभिगमन तिथि: १ जून २००९ आर्मेनिया ४० से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है। इसमें संयुक्त राष्ट्र, यूरोप परिषद, एशियाई विकास बैंक, स्वतंत्र देशों का राष्ट्रकुल, विश्व व्यापार संगठन एवं गुट निरपेक्ष संगठन आदि प्रमुख हैं।
नाम
अर्मेनियाई मूल के लोग अपने को हयक का वंशज मानते हैं जो नूह (इस्लाम ईसाईयत और यहूदियों में पूज्य) का पर-परपोता था। कुछ ईसाइयों की मान्यता है कि नोआ (इस्लाम में नूह) और उसका परिवार यहीं आकर बस गया था। आर्मीनिया का अर्मेनियाई भाषा में नाम हयस्तान है जिसका अर्थ हायक की जमीन है। हायक नोह के पर-परपोते का नाम था।
इतिहास
इस्लाम, ईसाई और यहूदी धर्म की उभय मान्यताओं के अनुसार पौराणिक महाप्रलय की बाढ़ से बचाने वाले नोआ (अरबी में नूह, हिन्दू मत्स्यावतार से मेल खाता) का नाव यरावन की पहाड़ियों के पास आकर रुक गया था। अर्मेनियाई अपने को नोहे के परपोते के पोते हयक का वंशज मानते हैं। कांस्य युग में हिट्टी तथा मितन्नी जैसे साम्राज्यों की भूमि रहा है। लौह काल में अरामे के उरातु साम्राज्य ने सभी शक्तियों को एक किया और उसी के नाम पर इस क्षेत्र का नाम अर्मेनिया पड़ा।
इतिहास के पन्नों पर आर्मीनिया का आकार कई बार बदला है। ८० ई.पू. में आर्मेनिया राजशाही के अंतर्गत वर्तमान तुर्की का कुछ भू-भाग, सीरिया, लेबनान, ईरान, इराक, अज़रबैजान और वर्तमान आर्मीनिया के भू-भाग सम्मिलित थे। रोमन काल में अर्मेनिया फ़ारस और रोम के बीच बंटा रहा। ईसाई धर्म का प्रचार यूरोप और ख़ुद अर्मेनिया में इसी समय हुआ। सन ५९१ में बिज़ेन्टाईनों ने पारसियों को हरा दिया पर ६४५ में वे ख़ुद दक्षिण में शक्तिशाली हो रहे मुस्लिम अरबों से हार गए। इसके बाद यहाँ इस्लाम के भी प्रचार हुआ। ईरान के सफ़वी वंश के समय (१५०१-१७३०) यह चार बार इस्तांबुल के उस्मानी तुर्कों और इस्फ़हान के शिया सफ़वी शासकों के बीच हस्तांतरित होता रहा। १९२० से लेकर १९९१ तक आर्मीनिया एक साम्यवादी देश था। यह सोवियत संघ का एक सदस्य था। आज आर्मीनिया की तुर्की और अज़रबैजान से लगती सीमा संघर्ष की वजह से बंद रहती हैं। नागोर्नो-काराबाख पर आधिपत्य को लेकर १९९२ में आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच लड़ाई हुई थी जो १९९४ तक चली थी। आज इस जमीन पर आर्मीनिया का अधिकार है लेकिन अजरबैजान अभी भी जमीन पर अपना अधिकार बताता है।
प्रशासनिक खंड
आर्मेनिया के प्रांत
right
आर्मेनिया दस प्रांतों (मर्ज़) में बंटा हुआ है। प्रत्येक प्रांत का मुख्य कार्यपालक (मार्ज़पेट) आर्मेनिया सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है। इनमें येरवान कों राजधानी शहर (कघाक़) (hy Երևան) होने से विशिष्ट दर्जा मिला है। येरवान का मुख्य कार्यपालक महापौर होता है, एवं राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। हरेक प्रांत में स्व-शासित समुदाय (हमायन्क) होते हैं। वर्ष २००७ के आंकड़ों के अनुसार आर्मेनिया में ९१५ समुदाय थे, जिनमें से ४९ शहरी एवं ८६६ ग्रामीण हैं। राजधानी येरवान शहरी समुदाय है,क्षेत्रीय प्रशासन संस्थाएं http://www.gov.am/enversion/regional_7/regional.htm आर्मेनिया गणराज्य सरकार ११ सितंबर २००८ https://web.archive.org/web/20080420205327/http://www.gov.am/enversion/regional_7/regional.htm 20 अप्रैल 2008 dead जो १२ अर्ध-स्वायत्त जिलों में भी बंटा हुआ है।
प्रांत राजधानी क्षेत्रफल जनसंख्या </tr> अरागत्सोत्न (hy Արագածոտն) अश्तारक (hy Աշտարակ) २,७५३ कि.मी²१२६,२७८ अरारत (hy Արարատ) अर्ताशत (hy Արտաշատ) २,०९६ कि.मी²२५२,६६५ अर्मावीर (hy Արմավիր) अर्मावीर (hy Արմավիր) १,२४२ कि.मी²२५५,८६१ गेघार्कुनिक (hy Գեղարքունիք) गावर (hy Գավառ) ५,३४८ कि.मी²२१५,३७१ कोटायक (hy Կոտայք) ह्राज़दान (hy Հրազդան) २,०८९ कि.मी²२४१,३३७ लोरी (hy Լոռի) वनाद्ज़ोर (hy Վանաձոր) ३,७८९ कि.मी²२५३,३५१ शिराक (hy Շիրակ) ग्युमरी (hy Գյումրի) २,६८१ कि.मी²२५७,२४२ स्युनिक (hy Սյունիք) कपान (hy Կապան) ४,५०६ कि.मी²१३४,०६१ तवूश (hy Տավուշ) इजेवान (hy Իջևան) २,७०४ कि.मी²१२१,९६३ वयोत्स द्ज़ोर (hy Վայոց Ձոր) येघेग्नाद्ज़ोर (hy Եղեգնաձոր) २,३०८ कि.मी²५३,२३० येरवान (hy Երևան) – २२७ कि.मी²१,०९१,२३५
आर्मेनिया के शहरों की सूची आर्मेनिया के प्रांत नागोर्नो-काराबाख़
ये भी देखें
आर्मीनिया-भारत संबंध
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आर्मेनिया स्टॉक एक्सचेंज
अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ अर्मेनिया
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता के लिए अर्मेनियाई-भारतीय केंद्र
आर्मीनिया (विक्षनरी)
yes
श्रेणी:आर्मेनिया
श्रेणी:कॉकस
श्रेणी:यूरोप के देश
श्रेणी:एशिया के देश
श्रेणी:नैऋत्य जंबुद्वीप
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:स्थलरुद्ध देश
श्रेणी:पश्चिमी एशिया