411 REFERENCE · Wikipedia
आयुष्मान भारत योजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य बीमा 2018 4 1 लागू भारत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय नरेन्द्र मोदी २००० करोड़
thumb|उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना का केन्द्र
आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है जिसे 23 सितम्बर, २०१८ को पूरे भारत में लागू किया गया था। २०१८ के बजट सत्र में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इसके अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख तक का कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जायेगा।आयुष्मान भारत योजना - दा इंडियन वायर १० करोड़ बीपीएल धारक परिवार (लगभग ५० करोड़ लोग) इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ उठा सकेगें। इसके अलावा बाकी बची आबादी को भी इस योजना के अन्तर्गत लाने की योजना है।https://navbharattimes.indiatimes.com/business/budget/budget-news/union-budget-2018-know-all-about-national-health-protection-scheme-and-overall-health-programmes/articleshow/62751699.cms संग्रहीत प्रति 3 अक्तूबर 2018 https://web.archive.org/web/20180706093258/https://navbharattimes.indiatimes.com/business/budget/budget-news/union-budget-2018-know-all-about-national-health-protection-scheme-and-overall-health-programmes/articleshow/62751699.cms 6 जुलाई 2018 live
इसका उद्देश्य व्यक्तियों और उनके परिवारों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्रदान करना है ताकि लोग बिना किसी परेशानी के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त कर सकें। आप स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने के लिए कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। कार्ड में आपका पूरा मेडिकल इतिहास और स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी होता है, जिसे बीमा कंपनियां और अस्पताल एक स्थान पर पहुच सकते हैं।
इस योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के दिन झारखंड के राँची जिले से आरम्भ किया।
विशेषताएं
आयुष्मान भारत में दो प्रमुख तत्त्व शामिल हैं।
१) राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, जो 10 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों (लगभग 50 करोड़ लाभार्थियों) को कवर करेगी। वह हर परिवार के लिये, प्रति वर्ष 5 लाख रुपये के मूल्य के लिए माध्यमिक और तृतीयक स्थर पर अस्पताल में देखभाल के लिये कवरेज प्रदान करती है।
योजना के लाभ पूरे देश में कहीं भी लागू करे जा सकते हैं, और इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी को देश भर के किसी भी सार्वजनिक या निजी अस्पताल से कैशलेस (बिना पैसे दिये) लाभ लेने की अनुमति होगी।
एस.ई.सी.सी डेटाबेस में दिए गए मानदंड के आधार पर तय होगा की किसे इस योजना का लाभ उठाने का हक है। यह लगभग 10.74 करोड़ गरीब, वंचित ग्रामीण परिवारों और विस्तृत शहरी कर्मचारियों के परिवारों को लक्षित करेगा।
यह परिवार एस.ई.सी.सी डेटाबेस, जिसमें गांवों और शहरों दोनों के ङेटा शामिल हैं, के मुताबिक तय होंगे।
यह लगभग सभी माध्यमिक और कई तृतीयक अस्पतालों को कवर करता है (एक नकारात्मक सूची को छोड़कर)
२) कल्याण केंद्र
स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सूची में शामिल हैं
गर्भावस्था देखभाल और मातृ स्वास्थ्य सेवाएं
नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं
बाल स्वास्थ्य
जीर्ण संक्रामक रोग
गैर संक्रामक रोग
मानसिक बीमारी का प्रबंधन
दांतों की देखभाल
बुजुर्ग के लिए आपातकालीन चिकित्साKumari Neeraj Kumar Vivek Pandey Neeraj Kumar Mishra Amit Kumar Kholiya Deepak 2023-09-08 Tomato Leaf Disease Detection and Identification using Machine Learning http://dx.doi.org/10.1109/cisct57197.2023.10351321 2023 3rd International Conference on Innovative Sustainable Computational Technologies (CISCT) IEEE 10.1109/cisct57197.2023.10351321
भोजन और आवास की सुविधाhttps://prabhatjournal.com/pradhan-mantri-jan-arogya-yojana-apply-online/ आयुष्मान भारत: Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana Apply Online Kumar Akhil 2025-03-04 Prabhat Journal Hindi 4 मार्च 2025 4 मार्च 2025 https://web.archive.org/web/20250304142950/https://prabhatjournal.com/pradhan-mantri-jan-arogya-yojana-apply-online/ dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://pmjay.gov.in/
श्रेणी:भारत में सरकारी योजनाएँ