411 REFERENCE · Wikipedia
विजय बहादुर पाठक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Biographies सितंबर 2020
विजय बहादुर पाठक vijay bahahdur pathak.jpg प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश
(कार्यकारी सभापति- विशेषाधिकारी समिति, उत्तर प्रदेश) 11 जुलाई २०१६ से सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद, उत्तर प्रदेश मई २०१८ उत्तर प्रदेश, भारत भारतीय हिन्दु भारतीय जनता पार्टी श्रीमती पी. पाठक 2 संतान (वृषांक पाठक, विभव पाठक) राजनीतिज्ञ
विजय बहादुर पाठक उत्तर प्रदेश के एक भारतीय राजनेता हैं। वे सम्प्रति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं।https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/azamgarh/mlc-vijay-bahadur-pathak-became-state-vice-president-of-bjp-former-mp-of-lalganj-also-got-a-place-in-the-state-committee-azamgarh-news-vns542872290 MLC विजय बहादुर पाठक बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, लालगंज की पूर्व सांसद को भी प्रदेश कमेटी में मिली जगह Amar Ujala hi 27 February 2021
प्रारंभिक जीवन
पाठक जी का जन्म मध्य वर्ग ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह एक राजनीतिक परिवार से जुड़े हुए हैं। वर्ष १९७४ में, उनके पिता श्री राधेश्याम पाठक जी ग्राम व पोस्ट बरसरा खालसा जिला आजमगढ़ के एक आरएसएस व भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार थे।
राजनीतिक जीवन
१९८६ में, पाठक आजमगढ़ शहर इकाई के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे। १९८७ में, वह श्री दुर्गा जी ग्रेजुएट कॉलेज, चंदेश्वर आज़मगढ़ के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए।
१९८८ में, वह भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे।१९८९ में, उन्हें श्री कलराज मिश्रा जी के राजनीतिक सचिव बनाया गया था। १९९० में, उन्हें राज्य सचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश बनाया गया था। राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान भाजपा मुख्यालय में रहते हुए उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह भाजपा उत्तर प्रदेश १९९४ से कार्यकारी समिति के सदस्य बने। १९९७ में, वह उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री श्री कलराज मिश्रा जी के जनसंपर्क अधिकारी थे। १९९८ में वह उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने। उन्हें २००० में भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी बनाया गया था। उन्होंने निजामाबाद विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनाव २००२ में भी चुनाव लड़ा था। २००५ में वह पार्टी प्रवक्ता बने। वह आर्चमगढ़ एसोसिएशन और आज़मगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष के संयुक्त सचिव भी बने।
उन्हें २ अगस्त २०१० को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के राज्य प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी दी गई थी।
उन्हें ९ जुलाई २०१६ को भाजपा उत्तर प्रदेश के लिए राज्य महासचिव नियुक्त किया गया था।९ फरवरी २०१८ को उन्हें राज्य महासचिव के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया था। १९ अप्रैल २०१८ को उन्हें सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद के रूप में निर्वाचित किया गया था। 22 अगस्त 2020 से भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व में कार्य कर रहे है।११ मई २०२४ को पुनः विधान परिषद के सदस्य के नाते नामांकन किया , सम्प्रति ६ मई २०२४ से विधान परिषद सदस्य के दूसरे कार्यकाल में है जो ६ मई २०३० तक रहेगा
सन्दर्भ