Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

न्गारी विभाग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

न्गारी विभाग མངའ་རིས་ས་ཁུལ་ Ngari Prefecture Ngari map.svg आली ३,०४,६८३ ९५,४६५ २००३ ०.३१ ज़िले ७ तिब्बती thumb|230px|कैलाश पर्वत तीर्थ न्गारी में स्थित है thumb|230px|न्गारी विभाग में तिब्बती ख़ानाबदोश thumb|230px|त्सापरंग में प्राचीन गूगे राज्य के खंडहर न्गारी विभाग (तिब्बती: མངའ་རིས་ས་ཁུལ་, अंग्रेज़ी: Ngari Prefecture), जिसे आली विभाग (चीनी: 阿里地区, अंग्रेज़ी: Ali Prefecture) भी कहते हैं, तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग है जो वर्तमान में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश का हिस्सा है। इसमें अक्साई चिन क्षेत्र का एक भाग आता है जो भारत का एक हिस्सा है लेकिन जो चीन के क़ब्ज़े में है। शिन्जियांग-तिब्बत राजमार्ग इस विभाग से गुज़रता है। न्गारी और अक्साई चिन जब चीन ने १९५०-१९६० के दशक में तिब्बत पर अपना नियंत्रण जमाया था उस समय न्गारी चीन की पहुँच से दूर था और सेनाएँ वहाँ ले जाने का सबसे सरल मार्ग शिन्जियांग क्षेत्र से सड़क निकालकर अक्साई चिन से होते हुए न्गारी तक पहुँचना था। इसी राजमार्ग के निर्माण और अक्साई चिन पर चीन के क़ब्ज़े से १९६२ का भारत-चीन युद्ध छिड़ गया था।Xinjiang: China's Muslim Borderland https://web.archive.org/web/20140720181705/http://books.google.com/books?id=GXj4a3gss8wC 20 जुलाई 2014, S. Frederick Starr, pp. 141, M.E. Sharpe, 2004, ISBN 9780765631923, ... This effort was launched as soon as the PLA occupied Xinjiang and moved its troops into western Tibet (Ari or Ngari) through Aksai Chin. Topographically, Aksai Chin is far more accessible to the Chinese from the north than to the Indians from the south. This was China's sole, easiest, and quickest way to reach western Tibet ... भारत व न्गारी के सांस्कृतिक सम्बन्ध न्गारी की सीमाएँ भारत के जम्मू व कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से लगती हैं। हिन्दुओं के पवित्र कैलाश पर्वत और मानसरोवर तीर्थस्थल इसी विभाग में स्थित हैं और हज़ारों वर्षों से भारतीय व तिब्बतियों का एक-दूसरे के देशों में आना-जाना रहा है। ऐतिहासिक रूप से न्गारी विभाग का इलाक़ा गुगे राज्य का हिस्सा हुआ करता था।Tibet: Bradt Guides https://web.archive.org/web/20160530135934/https://books.google.com/books?id=eEiFX6n6CGwC 30 मई 2016, Michael Buckley, pp. 77, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 9781841623825, ... Ngari Prefecture. Ali is the prefectural capital. Key sites include Mount Kailash and the Guge Kingdom ... यह क्षेत्र बौद्ध मठों, मूर्तिकला से भरी गुफाओं और अन्य पुरातत्वों से परिपूर्ण है। बहुत से स्थानों पर गहरा ऐतिहासिक भारतीय धार्मिक व सांस्कृतिक प्रभाव मिलता है।From Bharata to India: The Rape of Chrysee, M. K. Agarwal, pp. 481, iUniverse, 2012, ISBN 9781475907681, ... Certain frescos in Western Tibet (Tsaparang/Toling in Ngari district) resemble Ajanta and other cave paintings in India because for centuries Indian artists because for centuries Indian artists travelled freely from India to Tibet and vice—versa ... ज़िले प्रशासनिक रूप से न्गारी विभाग सात ज़िलों में बंटा हुआ है: Map 400px # नाम अंग्रेज़ी नाम चीनी नाम तिब्बती नाम वाइली लिप्यंतरण आबादी (२००३ अनुमान) क्षेत्रफल (वर्ग किमी) घनत्व (प्रति वर्ग किमी)1गर ज़िलाGar County噶尔县སྒར་རྫོང་sgar rdzong१२,११४१३,१७९०.९१2पुरंग ज़िलाBurang County普兰县སྤུ་ཧྲེང་རྫོང་spu hreng rdzong७३,०००१२,४९७५.८3ज़ान्दा ज़िलाZanda County札达县རྩ་མདའ་རྫོང་rtsa mda' rdzong५,६२४१८,०८३०.३१4रुतोग ज़िलाRutog County日土县རུ་ཐོག་རྫོང་ru thog rdzong६,३००७७,०९६०.०८5गेज्ञई ज़िलाGê'gyai County革吉县དགེ་རྒྱས་རྫོང་dge rgyas rdzong१२,३१३४६,११७०.२७6गेरज़े ज़िलाGêrzê County改则县སྒེར་རྩེ་རྫོང་sger rtse rdzong१६,६२३१,३५,०२५०.१२7त्सोचेन ज़िलाCoqên County措勤县མཚོ་ཆེན་རྫོང་mtsho chen rdzong११,४९५२२,९८००.५ इन्हें भी देखें रुतोग ज़िला अक्साई चिन गुगे सन्दर्भ 2 श्रेणी:तिब्बत के विभाग श्रेणी:न्गारी विभाग श्रेणी:तिब्बत