411 REFERENCE · Wikipedia
भागभद्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भगभद्र शुंग राजवंश के एक राजा थे। उन्होंने ११० ईसा पूर्व के लगभग उत्तर केन्द्रीय और पूर्वी भारत में शासन किया। यद्यपि शुंग की राजधानी पाटलीपुत्र थी, उन्हें विदिशा में अदालत निर्माण के लिए भी जाना जाता है। शुंग राजवंश ने ११२ वर्षों तक शासन किया और उनमें से ९वें राजा भग को विदिशा के भद्र के रूप में जाना जाता है।
मध्य प्रदेश का विदिशा जिला प्राचीन बेसनगर था। बौद्ध साहित्य में इसे ‘बेस्सनगर’ कहा गया है। यहाँ से प्राचीन महत्व की अनेक वस्तुयें मिलती है। यहाँ अग्निमित्र शासन करता था। यहाँ के प्राचीन अवशेषों में हेलियोडोरस का गरूड़स्तम्भ उल्लेखनीय है।
विदिशा जिला विदिशा भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त में स्थित एक प्रमुख शहर है। यह मालवा के उपजाऊ पठारी क्षेत्र के उत्तर- पूर्व हिस्से में अवस्थित है तथा पश्चिम में मुख्य पठार से जुड़ा हुआ है। ऐतिहासिक व पुरातात्विक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र मध्यभारत का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जा सकता है। नगर से दो मील उत्तर में जहाँ इस समय बेसनगर नामक एक छोटा-सा गाँव है, प्राचीन विदिशा बसी हुई है। यह नगर पहले दो नदियों के संगम पर बसा हुआ था, जो कालांतर में दक्षिण की ओर बढ़ता जा रहा है। इन प्राचीन नदियों में एक छोटी-सी नदी का नाम वैस है। इसे विदिशा नदी के रूप में भी जाना जाता है। विदिशा में जन्में श्री कैलाश सत्यार्थी को 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला। .