Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्लैकमेल (2005 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ब्लैकमेल ब्लैकमेल (2005 फ़िल्म).jpg ब्लैकमेल का पोस्टर नरेन्द्र बजाज श्याम बजाज वीरू देवगन अनिल देवगन हिमेश रेशमिया रॉबिन भट्ट जावेद सिद्दीकी अजय देवगन, सुनील शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, दीया मिर्ज़ा 28 जनवरी, 2005 भारत हिन्दी ब्लैकमेल 2005 में जारी हुई हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे अनिल देवगन ने निर्देशित किया है।अजय देवगन के कहने पर भाई अनिल आए थे फिल्मों की दुनिया में, काजोल के साथ कर चुके हैं काम https://navbharattimes.indiatimes.com/entertainment/news-from-bollywood/anil-devgan-joined-the-film-industry-after-being-encouraged-by-ajay-devgn-and-assisted-on-many-movies-with-directors-before-debut/amp_articleshow/78514376.cms Navbharat Times hi इसमें अजय देवगन, सुनील शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा एवं दीया मिर्ज़ा अभिनय किए हैं। यह अमेरिकी फ़िल्म रैनसम (1996) से प्रेरित है। कहानी इंस्पेक्टर अभय राठौड़ (सुनील शेट्टी) मुंबई पुलिस में एक ईमानदार और मेहनती पुलिस अफ़सर है। उसे क्रिमिनल डॉन, शेखर मोहन (अजय देवगन) का केस सौंपा जाता है। अभय सफलतापूर्वक शेखर को किसी तरह फंसाकर गिरफ़्तार कर लेता है और उसे जेल भिजवा देता है। अब अभय असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस बन चुका है। उसका परिवार भी खुशहाल है, जिसमें पत्नी संजना (प्रियंका चोपड़ा) और बेटा चिराग शामिल है। जेल की सज़ा पूरी करने के बाद शेखर मोहन अभय से बदला लेना चाहता है। शेखर को पता चलता है कि अभय ही एकमात्र व्यक्ति है जिसे उसके खोए हुए बेटे के ठिकाने के बारे में पता है। इसलिए वह चिराग को अगवा कर लेता है। साथ ही अभय को यकीन दिला देता है कि उसने चिराग को मार डाला है। दुख में डूबी अभय की पत्नी शेखर को बताती है कि चिराग ही उसका खोया हुआ बेटा है। इसके बाद यह जानकर कि चिराग को कारें पसंद हैं, शेखर उसका प्यार पाने की ज़िद में उसे कई रेसकोर्स ले जाता है। इतनी सारी तेज़ रफ़्तार स्पोर्ट्स कारें देखकर चिराग 'अंकल शेखर' के करीब आ जाता है। मुख्य कलाकार अजय देवगन — शेखर मोहन सुनील शेट्टी — एसीपी अभय राठौड़ प्रियंका चोपड़ा — संजना, अभय की पत्नी दीया मिर्ज़ा — अंजलि, शेखर की पत्नी पार्थ दवे — चिराग, अभय और संजना का पुत्र मुकेश ऋषि — छोटा मोनालिसा — आइटम गर्ल संगीत गीत गायक समीर हिमेश रेशमिया जाना नहीं था सोनू निगम, अलका याज्ञिक 5:45 तूने दी बेकरारी शान, श्रेया घोषाल, जयेश गाँधी 5:10 अँखियाँ लड़ा जा उदित नारायण, अलका याज्ञिक 6:06 कौन कहता है उदित नारायण, श्रेया घोषाल 5:19 इमली इमली हेमा सरदेसाई, जयेश गाँधी 6:12 तूने दी बेकरारी शान 1:42 I तूने दी बेकरारी शान 1:42 II तूने दी बेकरारी शान 1:42 III सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0444769 ब्लैकमेल श्रेणी:2005 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:भारतीय एक्शन थ्रिलर फ़िल्में