Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

किग्वमा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

किग्वमा Kigwema Kigwema .jpg किग्वमा गाँव का दृश्य किग्वमा India Nagaland 25.6063 94.1271 inline, title नागालैण्ड में स्थिति प्रांत और देश कोहिमा ज़िलानागालैण्ड 3872 2011 भाषा प्रचलित भाषाएँ नागामी, अंगामी किग्वमा (Kigwema) भारत के नागालैण्ड राज्य के कोहिमा ज़िले में स्थित एक गाँव है। द्वितीय विश्वयुद्ध में इस गाँव पर जापानी कब्ज़ा हो गया था और इधर जापानी सेना ने एक खेमा बना लिया था।"Mountains of India: Tourism, Adventure and Pilgrimage," M.S. Kohli, Indus Publishing, 2002, ISBN 9788173871351 नाम व लोग गाँव का नाम अंगामी भाषा के खोनोमा में बोले जानी वाली उपभाषा से लिया गया है, जिसमें 'कि" का अर्थ "घर", "ग्वे" का अर्थ "रहना" और "मा" का अर्थ "लोग" है, यानि किग्वमा/किग्वेमा का अर्थ "घरों में रहने वाले लोग" है। यहाँ के निवासी अंगामी समुदाय से हैं और समीप के खोनोमा गाँव से सम्बन्ध रखते हैं। अंगामी लगभग सभी बोलते हैं, और नागामी (जो असमिया के समीप है) भी बहुत से लोगों को आती है। द्वितीय विश्वयुद्ध 4 अप्रैल 1944 को दोपहर के 4:00 बजे, जापानी सेना किग्वमा में प्रवेश हुई, जिनका नेतृत्व जनरल कोतोकू सातो कर रहे थे। इन्होंने गाँव में अपना खेमा स्थापित करा और इसी केन्द्र से कोहिमा का युद्ध लड़ा। ग्रामनिवासी कुओसे केरे (Kuose Kere) की स्मृति में - "लड़ाई लम्बी थी, हमें अंग्रेज़ों ने चेतावनी दी थी, जिस से हम जापानियों के बारे में डर रखते थे, लेकिन वे तो बहुत मित्रतापूर्ण निकले। वे परिवारों के साथ रहे और जो लिया उसके पैसे देते थे, जो कि अंग्रेज़ नहीं देते थे, और उन्होंने न स्थानीय स्त्रियों से बदतमीज़ी करी और न कोई बुरा सम्बन्ध बनाने की कोशिश करी। हम बच्चों के लिए तो युद्ध रोमांचक रहा।""That battle under the cherry tree https://web.archive.org/web/20200507000553/https://www.thehindu.com/features/friday-review/history-and-culture/that-battle-under-the-cherry-tree/article4695744.ece 7 मई 2020 ," Kishalay Bhattacharya, May 8, 2013, The Hindu (Newspaper) बाद में ब्रिटिश बमबारी में नौ ग्रामनिवासियों की मृत्यु हुई। इन्हें भी देखें कोहिमा ज़िला कोहिमा का युद्ध बाहरी जोड़ किग्वमा गाँव, जहाँ जापानी सैनिकों ने द्वितीय विश्वयुद्ध में कब्ज़ा करा था, किग्वमा गाँव की यात्रा और ग्रामनिवासियों से बातचीत, यू-ट्यूब विडियो सन्दर्भ श्रेणी:कोहिमा ज़िला श्रेणी:नागालैण्ड के गाँव श्रेणी:कोहिमा ज़िले के गाँव श्रेणी:नागालैण्ड में हिल स्टेशन