Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐन्टेना व्यूह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|एक सामान्य ऐन्टेना-व्यूह (रिफ्लेक्टिव अर्रे UHF टेलीविजन ऐन्टेना। इसमें ८ डाइपोल ऐन्टेना लगे हैं जो तार से बने 'स्क्रीन रिफ्लेक्टर' के आगे लगे हुए हैं। ऐन्टेना व्यूह या व्यूह ऐन्टेना ( antenna array या array antenna) से आशय पास-पास विन्यस्त (स्थित) अनेकों ऐन्टेना के समूह से है जो सम्मिलित रूप से काम करते हुए 'एकल' ऐन्टेना जैसा व्यवहार करते हैं। किसी प्रसारण-ऐन्टेना-व्यूह के सभी ऐन्टेना एक ही स्रोत से जुड़े होते हैं किन्तु इनको दिया गए इनपुट आपस में कलान्तर (फेज-डिफरेन्स) लिए हुए होते हैं (एक ही फेज में नहीं)। इस प्रकार सभी ऐन्टेना से निकलने वाली तरंगें आपस में अध्यारोपित (superpose) होकर एक शक्तिशाली संकेत का निर्माण करतीं हैं जिसकी दिशा वांछित दिशा में होती है। अवांछित दिशाओं में विनाशी व्यतिक्रमण होता है जिससे उन दिशाओं में बहुत कम विद्युतचुम्बकीय तरंग-शक्ति विकरित होती है। इसी प्रकार, ग्राही-ऐन्टेना-व्यूह (रिसिविंग ऐन्टेना) से प्राप्त संकेतों को रिसीवर के अन्दर उनके उचित फेज के साथ जोड़ा जाता है जिससे एक शक्तिशाली संकेत तो प्राप्त होता ही है, अन्य दिशाओं से आने वाले संकेतों को नकारने में मदद मिलती है। श्रेणी:ऐन्टेना प्रकार श्रेणी:सूक्ष्मतरंग प्रौद्योगिकी