411 REFERENCE · Wikipedia
गूगल.ऑर्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|गूगल.ऑर्ग का लोगो
गूगल.ऑर्ग (google.org) गूगल द्वारा निर्मित एक लोकोपकारी परियोजना है जो जनवरी २००८ में प्रारम्भ की गई थी। इस परियोजना का उद्देश्य निर्धनता उनमूलन और वहनीय विकास का समर्थन करना है। वहनीय विकास के लिए नवीनीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के अनुसन्धान पर निवेश किया जाएगा। गूगल ने जनवरी २००८ में निवेश और सब्सिडी पर ७.५ करोड़ डॉलर दिए थे। इस परियोजन के लिए फ़ण्डिंग गूगल के ३० लाख शेयरों से आती है जो गूगल आईपीओ द्वरा वितरित किए जाते हैं। जनवरी २००८ में इन शेयरों का कुल मूल्य १ अरब डॉलर था।
गूगल अपनी वार्षिक कमाई का १% इस परियोजना को देने पर वचनबद्ध है।
मुख्य परियोजनाएँ
इस संस्थापन की पाँच बड़ी परियोजनाएँ हैं:
कोयले से सस्ती नवीनीकरणीय ऊर्जा विकसित करना।
वैद्युतीय वाहनों के व्यवसाईकरण को बढ़ाना।
संक्रामक रोगों और मौसम का पूर्वानुमान और उनकी रोकथाम।
विकासशील देशों में सार्वजनिक सेवाओं, जैसे शिक्षा, स्वास्थय, जल वितरण और शोधन इत्यादि, को सूचित और समर्थित करना।
विकासशील देशों में लघु और मध्य-आकार वाले उपक्रमों को फ़ाइनॅन्स करना।
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:गूगल