Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निर्दोषता की पूर्वधारणा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|upright|सर विलियम गारो ने "दोषी साबित होने तक निर्दोष माना जाता है" वाक्यांश गढ़ा, जिसमें उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि आरोपियों और उनके सबूतों की कोर्ट में अच्छी तरह से जाँच की जाए। निर्दोषता की पूर्वधारणा एक क़ानूनी सिद्धांत है जिसके अनुसार अपराध के आरोपी प्रत्येक व्यक्ति को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक कि उसका दोष सिद्ध न हो जाए। इस सिद्धांत के अनुसार सबूत पेश करने का कानूनी भार अभियोजन पक्ष (प्रोसिक्यूशन) पर होता है, जिसे न्यायाधीश या जूरी के सामने ठोस सबूत प्रस्तुत करने होते हैं। यदि अभियोजन पक्ष आरोपों को सच साबित न कर पाए तो आरोपी को आरोपों से बरी कर दिया जाता है। अधिकांश मामलों में अभियोजन को यह साबित करना होता है कि आरोपी "संदेह से परे" दोषी है। यदि थोड़ा भी उचित संदेह रह जाता है, तो आरोपी को बरी करना अनिवार्य है। कई देशों और कानूनी प्रणालियों जैसे- 'कॉमन लॉ' और 'सिविल लॉ' में इसे एक आरोपी का कानूनी अधिकार माना जाता है। 'संयुक्त राष्ट्र' के मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (अनुच्छेद 11) के अनुसार इसे अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार भी माना जाता है। इतिहास रोमन कानून छठी शताब्दी के जस्टीनियन प्रथम (रोमन सम्राट) के 'डाइजेस्ट' (22.3.2) में साक्ष्य का एक सामान्य नियम दिया गया है: Ei incumbit probatio qui dicit, non qui negat — अर्थात् "साक्ष्य का भार उस पर होता है जो दावा करता है, उस पर नहीं जो उसे अस्वीकार करता है।"एलन वॉटसन The Digest of Justinian जस्टिनियन का डाइजेस्ट 1998 1985 पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी प्रेस फ़िलाडेल्फ़िया 0-8122-1636-9 22.3.2 https://books.google.co.in/books?id=mQ2UPaupKj4C en यह सिद्धांत दूसरी और तीसरी शताब्दी के न्यायविद जूलियस पॉलस का बताया जाता है। इसे रोमन आपराधिक कानून में सम्राट एंटोनिनस पायस द्वारा पेश किया गया था। 'सिविल लॉ' प्रणाली प्राचीन रोमन कानून से निकली एक आधुनिक प्रणाली है। इस सिद्धांत को ब्राज़ील, चीन, फ्रांस, इटली, फिलीपींस, पोलैंड, रोमानिया और स्पेन जैसे कई देशों ने अपनाया है। तालमुद के कानून तालमुद (यहूदी धर्मग्रंथ) के अनुसार, "हर व्यक्ति तब तक निर्दोष है जब तक कि दोष सिद्ध न हो जाए इसलिए आरोपी पर किसी भी प्रकार की कठोरता तब तक नहीं बरती जानी चाहिए जब तक कि उसकी निर्दोषता को सफलतापूर्वक चुनौती न दी गई हो। मुकदमे के शुरुआती चरणों में, बचाव के तर्क उतने ही विस्तृत होते हैं जितने किसी अन्य व्यक्ति के लिए।"आरोन किर्शेनबाउम Double Jeopardy and Entrapment in Jewish Law : In: Israel Yearbook on Human Rights, Volume 3 (1973) 1973 202 https://brill.com/display/book/edcoll/9789004422841/BP000009.xml?language=en&srsltid=AfmBOopM9y3xL862rsMcQ3MkJ_x1_D69BCGLYc5n8GYOxB2JYgO-JoMY 15 फरवरी 2026 en इस्लामी कानून 'निर्दोषता की पूर्वधारणा' इस्लामी कानून के लिए मौलिक है जहाँ यह सिद्धांत है कि साक्ष्य का भार आरोप लगाने वाले या दावेदार पर होता है, जो इमाम नववी द्वारा प्रलेखित हदीस पर आधारित है। 'संदेह' की भी कड़ी निंदा की गई है। इस क़ानून में "संदेह" की कड़ी निंदा की गई है जिसका पता इमाम नववी के साथ-साथ इमाम बुखारी और इमाम मुस्लिम द्वारा प्रलेखित हदीस से चलता है। पैगंबर मोहम्मद के बाद, चौथे ख़लीफ़ा अली इब्न अबी तालिब ने भी कहा था: "संदेहास्पद साक्ष्यों को ख़ारिज करके निर्धारित सजा को टाल दें।"कुक सेल्मा Bulugh al-Maram मिस्र https://ebooks.worldofislam.info/ebooks/Hadith%20&%20Sunnah/Bulugh%20Al-Maram.pdf 15 फरवरी 2026 live बुलुग़ अल-मरम मध्यकालीन यूरोपीय कानून पश्चिमी रोमन साम्राज्य के पतन के बाद पश्चिम में 'सामंती कानून' का चलन शुरू हुआ, जिसमें 'दोष के अनुमान' जैसी जर्मनिक प्रथाएँ शामिल थीं। उदाहरण के लिए, एक आरोपी बारह लोगों की कसम खिलवाकर अपनी निर्दोषता साबित कर सकता था। व्यवहार में, यह निम्न वर्गों की तुलना में कुलीन वर्ग (Nobility) के पक्ष में था। पश्चिमी रोमन साम्राज्य के पतन होने के बाद पश्चिम में 'सामंती कानून' का चलन शुरू हुआ। यह नवीन समृद्ध जन के अनुरूप रोमन कानून के कुछ पहलुओं के साथ-साथ कुछ जर्मनी के रीति-रिवाजों का मिला-जुला रूप था, जिसमें माना हुआ गुनाह भी शामिल था। उदाहरण के लिए, आरोपी अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए बारह लोगों से अपने पक्ष में कसम दिलवा सकता था कि उसने वह काम नहीं किया जिसका उस पर आरोप था। व्यावहारिक रूप से, यह निम्न वर्गों की तुलना में कुलीन वर्ग के पक्ष में था।न्यूमेन सिमोन Law in the Middle Ages https://www.thefinertimes.com/law-in-the-middle-ages द फ़ाइनर टाइम्स 15 फरवरी 2026 en-us 29 मई 2012 मध्य युग में कानून संदर्भ बाहरी कड़ियाँ फ्रेंच और एंग्लो-अमेरिकन कानूनी परंपराओं में निर्दोषता की पूर्वधारणा श्रेणी:मानवाधिकार श्रेणी:विधि