411 REFERENCE · Wikipedia
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महासचिव संयुक्त राष्ट्र संघ Emblem of the United Nations.svg संयुक्त राष्ट्र का प्रतीक चिन्ह 121px 165px António Guterres 2013.jpg एंटोनियो गुटेरेस 1 जनवरी 2017 सुट्टन प्लेस, मैनहटन, न्यूयॉर्क नगर, संयुक्त राज्य अमेरिका पाँच वर्ष और अपरिहार्य स्थिति में आगे भी संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र,26 जून 1945
ग्लेडविन जेब24 अक्टूबर 1945 (कार्यकारी)
ट्रीगवी ली1 फ़रवरी 1946 www.un.org/sg संयुक्त राष्ट्र सचिवालय
महासचिव संयुक्त राष्ट्र का सबसे प्रमुख अधिकारी होता है। इसकी नियुक्ति सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर महासभा द्वारा 5 वर्ष के लिए की जाती है। वह दुबारा भी चुना जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र के अनुरूप, महासचिव अपनी सहायता के लिए दक्ष, योग्य और सत्यनिष्ठ कर्मचारियों का अंतर्राष्ट्रीय समूह खुद चुनता है।
संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेश है जो पुर्तगाल के हैं, जिन्होने 1 जनवरी 2017 को अपना कार्यकाल सँभाला।। http://www.bbc.co.uk/news/world-us-canada-13868655 बान की मून विन्स सेकेंड टर्म ऐज़ यू एन सेक्रेटरी जेनरल (अंग्रेज़ी) बी बी सी, नियुज (अंग्रेज़ी) 21 जून 2011 23 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20130222063522/http://www.bbc.co.uk/news/world-us-canada-13868655 22 फ़रवरी 2013 live
महासचिव के कर्तव्य
बाएँ|अंगूठाकार|400x400पिक्सेल|एक नक्शा जो परिलक्षित कर रहा है किन राष्ट्रों से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव निर्वाचित हुये है
महासचिव के कर्तव्य हैं अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाना, शांतिरक्षा कार्यों का प्रबंध करना, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करना, सुरक्षा परिषद प्रस्तावों के कार्यान्वयन को जांचना और सदस्य सरकारों से बातचीत करना। 21 मार्च 2005 को, महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सचिवालय में कई परिवर्तनों के प्रस्ताव रखे। उन्होने वैज्ञानिक सलाहकार को नियुक्त, शांतिरक्षा सहायता कार्यालय को स्थापित, निर्णय लेने के लिए मंत्री मंडल को अनुबंधित और मध्यस्थता कार्यों को मजबूत आदि करने के इरादे घोषित किए।
महासचिव की शक्तियाँ
महासचिव की शक्तियाँ किसी भी अन्य संयुक्त राष्ट्र अधिकारी की तुलना में अधिक होती है। वह सदस्य राष्ट्रों की सरकारों को सलाह दे सकता है तथा समस्याओं को सुलझाने में अपने पद से जुड़े प्रभाव का इस्तेमाल कर सकता है। वह संगठन की उपलब्धियों और समस्याओं से जुड़ा वार्षिक प्रतिवेदन महासभा के सामने प्रस्तुत करता है। महासचिव किसी विशेष क्षेत्र में विश्व शांति व सुरक्षा को खतरा पहुँचने वाले मामले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का ध्यान भी आकर्षित कर सकता है।
उप महासचिव
पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान की अनुशंसा पर 1997 में उप महासचिव पद की रचना की गयी। 12 जनवरी 1998 को कनाडा की सुश्री लुईश फेचेत संयुक्त राष्ट्र की प्रथम उप महासचिव बनीं।
संयुक राष्ट्र के महासचिव और उनका कार्यकाल
#छाया चित्रमहासचिवकार्यभार ग्रहण करने की तिथिनागरिकसंयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय समूह वापसी का कारणसंदर्भ – 80pxग्लेडविन जेब24 अक्टूबर 1945 – 1 फरबरी 1946यूनाइटेड किंगडमपश्चिमी यूरोपीय और अन्यअगले महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहकhttp://query.nytimes.com/gst/fullpage.html?res=9403E2D61E30F935A15753C1A960958260 लॉर्ड ग्लेडविन इज डेड एट 96, ब्रिटोन हेल्प्ड फॉन्ड दि यू एन एन ओई टाइम्स 23 मार्च 2013 David Stout 26 अक्टूबर 1996 द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात अगस्त 1945 में वे नए संयुक्त राष्ट्र के गठन हेतु बनाई गई तैयारी समिति के कार्यवाहक सचिव नियुक्त हुये। अक्टूबर 1945 से फरवरी 1946 तक इन्होंने संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक महासचिव के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। 180pxट्रीगवी ली 2 फ़रवरी 1946 – 10 नवम्बर 1952नॉर्वेपश्चिमी यूरोपीय और अन्यइस्तीफा दे दियादि यूनाइटेड नेशंस: Trygve Haldvan Lie (Norway) https://web.archive.org/web/20140920152134/http://www.un.org/Overview/SG/sg1bio.html 20 सितंबर 2014 । अभिगमन तिथि: 23 मार्च 2013। ली एक विदेश मंत्री और पूर्व श्रमिक नेता रहे, जिन्होंने सोवियत संघ के खाली पदों को भरने के लिए सिफारिश की थी। कोरियाई युद्ध में संयुक्त राष्ट्र की भागीदारी के बाद, 1951 में सोवियत संघ ने ली की पुनर्नियुक्ति पर वीटो लगाया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ली की पुनर्नियुक्ति के पक्ष में वोट किया। फलत: ली 5 के मुक़ाबले 45 वोटों विजयी हुये और महासचिव के पद पर पुनर्नियुक्त हुये। सोवियत संघ से लगातार अनबन के कारण इन्होंने 1952 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।http://www.unausa.org/atf/cf/%7B49C555AC-20C8-4B43-8483-A2D4C1808E4E%7D/SG%20Reform%20Fact%20Sheet-fina-logol.pdf एन हिस्टोरिकल ओवरवीयू ऑन दि सलेक्सन ऑफ यूनाइटेड नेशंस सेक्रेटरी जेनरल यू एन ए - यू एस ए 23 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20071025014319/http://www.unausa.org/atf/cf/%7b49C555AC-20C8-4B43-8483-A2D4C1808E4E%7d/SG+Reform+Fact+Sheet-fina-logol.pdf 25 अक्तूबर 2007 dead 280pxडैग हैमरस्क्जोंल्ड10 अप्रैल 1953 – 18 सितंबर 1961 स्वीडनपश्चिमी यूरोपीय और अन्यउत्तरी रहोडेशिया (अब ज़ाम्बिया) में हवाई दुर्घटना में मृत्यु, जब वे कांगो के लिए एक शांति मिशन पर थेदि यूनाइटेड नेशंस : Dag Hammarskjöld (Sweden) https://web.archive.org/web/20140920151049/http://www.un.org/Overview/SG/sg2bio.html 20 सितंबर 2014 . एक्सीड 13 दिसम्बर 2006. उम्मीदवारों की एक लंबी शृंखला के बाद जब कोई प्रतिनिधि नहीं चुना गया तब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के द्वारा डैग हैमरस्क्जोंल्ड को विकल्प के रूप में चुना गया, किन्तु वे दुबारा 1957 में निर्विरोध चुने गए। सोवियत संघ उनके नेतृत्व में कांगो समस्या के दौरान गुस्से में आ गया था और सुझाव दिया था कि इस पद पर त्रिकोणीय उम्मीदवार का गठन किया जाये। इसका विरोध पश्चिमी देशों के द्वारा किया गया और सोवियत संघ ने उनका सुझाव मंजूर कर लिया। हैमरस्क्जोंल्ड की मृत्यु हवाई दुर्घटना में हुई थी जब वे कांगो के लिए एक शांति मिशन पर थे।Linnér, S. (2007). Dag Hammarskjöld and the Congo crisis, 1960–61 https://web.archive.org/web/20120405034628/http://www.dhf.uu.se/pdffiler/Dh_lecture_2007.pdf 5 अप्रैल 2012 . पृष्ठ 28. उपपसला विश्वविद्यालय (22 जुलाई 2008).380pxयू. थांट30 नवम्बर 1961 – 31 दिसम्बर 1971म्यांमारएशियनतृतीय अवधि हेतु प्रतिनयुक्ति से इंकारदि यूनाइटेड नेशंस : यू. थांट (म्यांमार) https://web.archive.org/web/20140920153532/http://www.un.org/Overview/SG/sg3bio.html 20 सितंबर 2014 एक्सीड 13 दिसम्बर 2006. डैग हैमरस्क्जोंल्ड के स्थान पर नए महासचिव की नियुक्ति हेतु सबसे ज्यादा ज़ोर गैर यूरोपीय और गैर अमेरिकी को छोडकर विकासशील देशों के प्रतिनिधि पर था। फलत: वे निर्वाचित हुये। यू. थांट केवल डैग हैमरस्क्जोंल्ड के स्थान पर नए महासचिव नियुक्त ही नहीं हुए बल्कि वे पहले एशियाई महासचिव भी बने। अगले वर्ष, थांट पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए सर्वसम्मति से पुन: चुन लिए गए। इसी प्रकार वे 1966 में पुन: अपने दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।480pxकुर्त वॉल्डहाइम1 जनवरी 1972 – 31 दिसम्बर 1981ऑस्ट्रियापश्चिमी यूरोपीय और अन्यचीन ने उनके तीसरे कार्यकाल पर वीटो लगायादि यूनाइटेड नेशंस : Kurt Waldheim (Austria) https://web.archive.org/web/20140920153532/http://www.un.org/Overview/SG/sg3bio.html 20 सितंबर 2014 . एक्सीड 13 दिसम्बर 2006. कुर्त वॉल्डहाइम ने महासचिव बनने के लिए एक प्रभावी किन्तु विचारशील अभियान की शुरुआत की। तीसरे दौर में चीन और ब्रिटेन से प्रारंभिक वीटो के बावजूद वे नए महासचिव चुने गए। 1976 में चीन ने फिर उनकी प्रतिनियुक्ति का विरोध किया, किन्तु वह दूसरे मतपत्र पर नरम पड़ गया। 1980 में उनके तीसरे कार्यकाल हेतु किए गए नामांकन पर चीन ने फिर से वीटो का इस्तेमाल किया। फलत: वे पुन: निर्वाचित नहीं हो सके।580pxज़ेवियर पेरिज डी कुईयार1 जनवरी 1982 – 31 दिसम्बर 1991पेरूलैटिन अमेरिकी और कैरेबियाईतृतीय अवधि हेतु प्रतिनयुक्ति से इंकारदि यूनाइटेड नेशंस : Javier Pérez de Cuéllar (Peru) https://web.archive.org/web/20140920152254/http://www.un.org/Overview/SG/sg5bio.html 20 सितंबर 2014 . एक्सीड 13 दिसम्बर 2006. पाँच सप्ताह के चुनावी गतिरोध के बाद तंजानिया के सलीम अहमद सलीम के मुकाबले ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार निर्वाचित हुए। कुईयार इस पद पर निर्वाचित होने वाले पहले अमेरिकी महाद्वीप के निवासी थे। वे 1986 में अगली अवधि के लिए पुन: चुने गए।680pxबुतरस घाली1 जनवरी 1992 – 31 दिसम्बर 1996मिस्रअफ़्रीकन संयुक्त राज्य अमेरिका ने उनके दूसरे कार्यकालपर वीटो का इस्तेमाल कियादि यूनाइटेड नेशंस : Boutros Boutros-Ghali (Egypt) https://web.archive.org/web/20140920150353/http://www.un.org/Overview/SG/sg6bio.html 20 सितंबर 2014 . एक्सीड 13 दिसम्बर 2006. गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 102 सदस्यों ने ज़ोर देकर कहा कि अगला महासचिव अफ़्रीका से आना चाहिए। महासभा में बहुमत के कारण तथा चीन के समर्थन के फलस्वरूप गुटनिरपेक्ष आंदोलन से जुड़े सदस्यों के लिए किसी भी विपक्षी उम्मीदवार को ब्लॉक करने हेतु आवश्यक वोट था। सुरक्षा परिषद द्वारा किए गए जनमत संग्रह में पाँच गुमनाम वोट के साथ बुतरस घाली 11 मतों से विजयी हुए। 1996 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घाली के पुनर्नियुक्ति के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया और कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र के लिए आवश्यक सुधारों को लागू करने में विफल रहे।780pxकोफ़ी अन्नान1 जनवरी 1997 – 31 दिसम्बर 2006 घानाअफ्रीकनदो पूर्ण कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्तदि यूनाइटेड नेशंस : The Biography of Kofi A. Annan https://web.archive.org/web/20051230064950/http://www.un.org/News/ossg/sg/pages/sg_biography.html 30 दिसंबर 2005 . एक्सीड 13 दिसम्बर 2006.13 दिसम्बर 1996 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अन्नान की सिफ़ारिश की ताकि वह पूर्व महासचिव डॉ॰ बुतरस घाली की जगह ले सकें। घली के दूसरे कार्यकाल को अमेरिका के वीटो का सामना करना पड़ा था।BIO/3051 – "Kofi Annan of Ghana recommended by Security Council for appointment as Secretary-General of United Nations" संयुक्त राष्ट्र 13 दिसम्बर 1996 http://www.un.org/News/Press/docs/1996/19961213.bio3051.html 12 दिसम्बर 2006 https://web.archive.org/web/20080618062625/http://www.un.org/News/Press/docs/1996/19961213.bio3051.html 18 जून 2008 liveजेम्स ट्रौब The Best Intentions Farrar, Straus and Giroux 2006 न्यू यॉर्क 66–67 http://books.google.com/books?id=chP1YnYFTKYC 978-0-374-18220-5 23 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20110721230913/http://books.google.com/books?id=chP1YnYFTKYC 21 जुलाई 2011 live चार दिन पश्चात महासभा के चुनाव से उन्होंने अपना पहला कार्यकाल 1 जनवरी 1997 से प्रारंभ किया।GA/9208 -"General Assembly appoints Kofi Annan of Ghana as seventh Secretary-General" संयुक्त राष्ट्र 17 दिसम्बर 1996 http://www.un.org/News/Press/docs/1996/19961217.ga9208.html 12 दिसम्बर 2006 https://web.archive.org/web/20130817091218/http://www.un.org/News/Press/docs/1996/19961217.ga9208.html 17 अगस्त 2013 live 880pxबान की मून1 जनवरी 2007–31 दिसम्बर 2016दक्षिण कोरियाएशिया पैसिफिकदो पूर्ण कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्तhttp://www.un.org/apps/news/infocusRel.asp?infocusID=122&Body=Ban+Ki-moon बान की मून इज शोर्नइन एज नेक्स्ट सेक्रेटरी जेनरल ऑफ दि यूनाइटेड नेशंस यूनाइटेड नेशंस 23 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20121017205516/http://www.un.org/apps/news/infocusRel.asp?infocusID=122&Body=Ban+Ki-moon 17 अक्तूबर 2012 liveबान की मून संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव नियुक्त हुये । 13 अक्टूबर 2006 को वे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आठवें महासचिव चुने गए। उनके कार्यकाल की एक अवधि की समाप्ती के पश्चात उन्हें पुन: 2011 में अगली अवधि के लिए चुन लिया गया है।http://www.theglobeandmail.com/news/world/ban-ki-moon-gets-second-term-as-un-chief/article2070407/ बान की मून गेट्स सेकेंड टर्म एज यू एन चीफ ग्लोब एंड मेल 22 जून 2011 23 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20110624223557/http://www.theglobeandmail.com/news/world/ban-ki-moon-gets-second-term-as-un-chief/article2070407/ 24 जून 2011 live महासचिव बनने से पहले वे दक्षिण कोरिया के विदेश मामलों के मंत्रालय में एक कैरियर राजनयिक थे। वे जनवरी 2004 से नवम्बर 2006 तक कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री रहे।980pxएंटोनियो गुटेरेस(जन्म 1949)80px1 जनवरी 2017 – वर्तमानपुर्तगालपूर्वी तिमोरपश्चिमी यूरोपीय और अन्य तथा एशिया प्रशांतगुटेरेस, कुर्त वॉल्डहाइम (1972–1981) के बाद पश्चिमी यूरोप से चुने गये प्रथम महासचिव हैं। इसके अतिरिक्त वो ऐसे प्रथम महासचिव हैं जो किसी सरकार के पूर्व मुखिया रहे हैं और उनका जन्म संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद हुआ है। वो वर्ष 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे। इससे पूर्व वो समाजवादी इंटरनेशनल (1999–2005) और शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (2005–2015) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय समूह महासचिव अवधि पश्चिमी यूरोपीय और अन्य 4 7 पूर्वी यूरोपीय समूह 0 0 लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई समूह 1 2 एशिया प्रशांत समूह 2 4 अफ्रीकी समूह 2 3
इन्हें भी देखें
संयुक्त राष्ट्र सचिवालय
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
संयुक्त राष्ट्र महासचिव का आधिकारिक वेबसाईट
कैसे महासचिव नियुक्त किया जाता है?
वैश्विक नीति फोरम - संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एक नए महासचिव की नियुक्ति की प्रक्रिया पर रिपोर्ट
Who Will be the Next Secretary-General? (2006 के अभियान पर वेबसाइट)
UNSGselection.org – एक और लोकतांत्रिक चयन प्रक्रिया के लिए एक अभियान
श्रेणी:संयुक्त राष्ट्र महासचिव
श्रेणी:संयुक्त राष्ट्र