Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिटेगी लक्ष्मणरेखा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिटेगी लक्ष्मणरेखामिटेगी लक्ष्मणरेखा (Mitegi lakshmanrekha) https://www.zee5.com/tvshows/details/mitegi-lakshmanrekha/0-6-tvshow_1431500745 ज़ी5 ज़ी5 4 जुलाई 2018 भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 28 मई 2018 से 31 अगस्त 2018 तक चला। इसका निर्माण शशि सुमित मित्तल और सुमित हुकुमचंद मित्तल ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में राहुल शर्मा और शिवानी तोमर हैं। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार, रात 9:30 बजे होता था। इसके बंद होने के बाद इसके स्थान पर परफेक्ट पति का प्रसारण शुरू हुआ। कहानी ये कहानी कंचन (शिवानी तोमर) की है, जो लड़कियों को आत्म-रक्षा की शिक्षा देती है। वहीं राजकुमार विशेष (राहुल शर्मा) अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी कर घर आने वाला होता है। शीतल की शादी दस बार तय होते होते रुक जाती है, जिससे उसका पिता बलदेव काफी परेशान रहता है। एक दिन उसकी शादी की बात चलते रहती है कि कंचन राजभवन की गाड़ी से अपने घर आती है, जिसे देख कर लड़के वाले उस गाड़ी के पास खड़े सेवक से फोन की बातें सुनते हैं, और उन्हें लगता है कि कंचन की शादी राजकुमार विशेष से तय हो गई है। अपने आप को राज परिवार से जुड़ा देखने के लिए वे लोग शादी के लिए हाँ कर देते हैं। कहीं इस बार भी शादी टूट न जाये, इस कारण कंचन भी झूठ को सही कह देती है। शीतल की शादी तय हो जाती है। इस खबर को सुन कर उसका प्रेमी, जग्गी आत्महत्या करने की कोशिश करता है, तभी विशेष आ कर उसे बचा लेता है। वो दोनों शीतल की शादी में बावर्ची और सहायक बन कर चले जाते हैं। वहीं कंचन भी शीतल की शादी की तैयारी करते रहती है और वहीं उन दोनों की मुलाक़ात होती है। जग्गी विशेष को बावर्ची के रूप में मिलाता है और उसका नाम पप्पी बताता है। बाद में कंचन को पता चल जाता है कि शीतल और जग्गी एक दूसरे से प्यार करते हैं और पप्पी उन दोनों का साथ दे रहा है। कंचन कहती है कि उसे पहले से शक था कि ये बावर्ची नहीं है, वो उसके बारे में सही जानकारी पुछती है, तो जग्गी बताता है कि उसका नाम राजकुमार है और वो मैकेनिक है। शीतल की शादी से एक दिन पहले ही उसके पिता को सच्चाई पता चल जाती है कि शीतल और जग्गी एक दूसरे से प्यार करते हैं। उसे ये भी पता चल जाता है कि जग्गी और पप्पी उसे भगा कर ले जाने आए हैं। वो उन दोनों को मार मार कर भगा देता है। बाद में कंचन को पता चलता है कि पप्पी ही राजकुमार विशेष है। विशेष उससे जानकारी छिपाने बोलता है ताकि जग्गी और शीतल की शादी उनके प्यार के कारण ही हो, न कि मजबूरी में, और अगले दिन शीतल के पिता शीतल की शादी जग्गी के साथ करा देते हैं। जब वे लोग जाते रहते हैं, तब सभी को पता चलता है कि पप्पी ही राजकुमार विशेष है। इसके बाद कंचन और विशेष की मुलाक़ात होते रहती है और उन दोनों को एक दूसरे से प्यार भी हो जाता है, लेकिन जब विशेष उसे शादी के लिए पूछता है तो वो मना कर देती है। विशेष को मना करने का कारण समझ नहीं आता है और उसे ये भी पता चलता है कि एक दुर्घटना के बाद से उसके मन में डर समाया हुआ है। वो उस डर के कारण को जानने का प्रयास करते रहता है। कंचन ने जो अपनी माँ को चिट्ठी लिखी थी, उससे विशेष को सारी घटना का पता चलता है। इसके बाद वो कंचन की हिम्मत बढ़ाता है। उसके कुछ दिनों बाद वो भी शादी के लिए मान जाती है। कलाकार राहुल शर्मा - राजकुमार विशेष देवयानी ठाकुर शिवानी तोमर - कंचन वैष्णवी महंत राहुल गोस्सैन अमित ठाकुर जयश्री सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ