Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कृष्णराजसागर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कृष्णराजसागर Krishnarajasagara Krishna_raja_sagara_dam.JPG कृष्णराजसागर बाँध कृष्णराजसागर India Karnataka 12.44 76.38 inline, title कर्नाटक में स्थिति देश प्रान्त कर्नाटक ज़िला मांडया ज़िला 8510 2001 भाषा प्रचलित कन्नड़ भारतीय मानक समय +5:30 कृष्णराजसागर (Krishnarajasagara) मैसूर नगर से 12 मील उत्तरपश्चिम में एक कृत्रिम जलाशय (क्षेत्रफल 49 1/2 वर्गमील) है। इस जलाशय का निर्माण कावेरी नदी पर 124 फुट ऊँचा तथा 1,314 फुट लंबा बाँध बाँधकर किया गया है। इसमें कावेरी, हेमावती नदी तथा लक्ष्मणरतीर्था नदी गिरती हैं, जिनसे निकाली गई कई नहरें जलाशय के आसपास की 92,000 एकड़ भूमि की सिंचाई के लिये उपयोगी है। कृष्णराजसागर बाँध पर जलविद्युत भी उत्पन्न की जाती है और इसी से बंगलोर नगर को पानी पहुँचाया जाता है। इसके पास कावेरी नदी के बाएँ तट पर वृंदावन नामक वाटिका है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। जिस स्थान पर कावेरी नदी जलाशय में प्रेवश करती हैं यहाँ कृष्णराजनगर नामक छोटा कस्बा है जो मिट्टी के सुंदर बर्तनों के गृहउद्योग के लिये प्रसिद्ध है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894 सन् 2001 तक कस्बा सन् 2001 की जनगणना तक कृष्णराजसागर एक गिना जाने वाले कस्बा हुआ करता था, लेकिन उसके बाद उसका इस नाम से नामांकन हटा दिया गया। इन्हें भी देखें मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या वृंदावन उद्यान बाहरी कड़ियाँ World Famous Brindavan Gardens Brindavan Gardens Royal Orchid Brindavan सन्दर्भ श्रेणी:कावेरी नदी श्रेणी:कर्नाटक में बाँध श्रेणी:कर्नाटक की झीलें श्रेणी:मांडया ज़िले के नगर