Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बुर्किना फासो का इतिहास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बुर्किना फासो को पहले गोल्ड कोस्ट (Gold Coast) के नाम से जाना जाता था। इसके उत्तर में माली (Mali) तथा नाइजर, पूर्व में नाइजर तथा बेनिन, दक्षिण तथा पश्चिम में टोगो (Togo), घाना एवं कोटे डी आइवरी (Cote D' Ivorie) स्थित है। इसका क्षेत्रफल 247,200 तथा जनसंख्या 13.8 मिलियन (2006) है। यह चारों ओर भू-भाग (landlocked) से घिरा हुआ है। औसत जनसंख्या घनत्व 48 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। यहाँ की सरकारी भाषा फ्रांसीसी (French) है। इसके अतिरिक्त अन्य बहुत-सी भाषायें बोली जाती हैं। 1984 में स्वतन्त्रता प्राप्त करने से पहले इसको अपर वोल्टा (Upper Volta) के नाम से जाना जाता था। यह एक कृषि प्रधान देश है। लगभग 85 प्रतिशत जनसंख्या खेती पर निर्भर है, नगरों में केवल 15 प्रतिशत जनसंख्या रहती है। ज्वार, बाजरा, मक्का, कपास, याम (yam), मूँगफली तथा कराते (Karate) मुख्य फसलें हैं। औद्योगिक विकास केवल शिल्पकला तक सीमित है। देश की आर्थिक व्यवस्था विदेशी सहायता पर आधारित है। लोगों की औसत आयु 46 वर्ष तया 24 वर्ष में जनसंख्या दोगुनी हो जाती है। औगाडौगु या उवागादोगू (Ouagadougou) देश की राजधानी एवं सांस्कृतिक केन्द्र है। इसकी जनसंख्या 821,000 है जिसे विकसित नगर का दर्जा प्राप्त है। इस देश की प्रति व्यक्ति आय 220 डालर प्रति वर्ष हैं।