411 REFERENCE · Wikipedia
द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द्वितीय विश्वयुद्ध होने के कई कारण थे जिनमें से इटली में १९२० के दशक में फासीवाद का प्रसार, जापानी सैन्यवाद, चीन पर १९३० के दशक में आक्रमण, तथा १९३३ में जर्मनी के राजनैतिक पटल पर एडोल्फ हिटलर का उदय आदि प्रमुख हैं। किन्तु इसका तत्कालीन कारण १ सितम्बर १९३९ में जर्मनी द्वारा पोलैण्ड पर आक्रमण तथा ३ सितम्बर १९३९ को ब्रिटेन एवं फ्रांस द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा था।