Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

७ अगस्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 7 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 219वॉ (लीप वर्ष मे 220 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 146 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1905- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बंग भंग के विरोध में ब्रितानी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। 1944- पहला कैलकुलेटर निर्मित किया गया जो 51 फीट लंबा, 8 फीट ऊंचा और पांच टन वजनी एक विशाल मशीन था। 1947- मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई। 1960- अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से आजादी मिली। 1972- युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया। 1985- गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बने। 1990- अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया। 1998- केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई। २०१०- भारत के वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच हुए दोनों देशों के सबसे बड़े ऋण समझौते के अनुसार भारत बांग्लादेश को एक अरब डॉलर ऋण देगा। मुंबई से 10 नॉटिकल मील की दूरी पर दो जहाजों एमएससी चित्रा और खलीजा-3 के आपस में टकराने के बाद समुद्र में भारी मात्रा में तेल रिसाव शुरु हो गया। जन्म दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन  का जन्म 7 अगस्त 1975 को हुआ था।   प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त 1925 को हुआ था। दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन  का जन्म 7 अगस्त 1975 को हुआ था।   निधन 1941- गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर, गीतांजली पर नोबेल पुरस्कार पाने वाले बांग्ला साहित्यकार रूस के लेखक थिएटर ड्रामों के निदेशक इस्टानिस्ला विस्की  का निधन 7 अगस्त 1938 को हुआ था। 7 अगस्त 2019 दिल का दौरा पड़ने से भारत की पूर्व विदेेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हुआ । बहारी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन जाने 7 अगस्त के इतिहास के पन्ने को श्रेणी:अगस्त