Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शक्ति (2002 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शक्ति शक्ति.jpg शक्ति का पोस्टर श्रीदेवी कृष्ण वामसी इस्माइल दरबार कमल पांडे (संवाद) करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर, संजय कपूर, शाहरुख़ ख़ान 20 सितम्बर, 2002 भारत हिन्दी शक्ति 2002 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन ड्रामा फ़िल्म है। करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि शाहरुख खान, दीप्ति नवल, रितु शिवपुरी और प्रकाश राज की सहायक भूमिका है। ऐश्वर्या राय एक आइटम नंबर में दिखाई दी हैं। फिल्म तब सेवानिवृत्त अभिनेत्री श्रीदेवी (संजय कपूर की भाभी) द्वारा बनाई गई थी और यह उनकी वापसी फिल्म मानी जाती थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह गर्भवती थी तो उन्होंने शुरुआत में काजोल को अपनी भूमिका की पेशकश की। लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया तो इसलिये करिश्मा कपूर को लिया गया। संक्षेप शेखर (संजय कपूर) और नंदिनी (करिश्मा कपूर) कनाडा में रहने वाले एक भारतीय जोड़े हैं। वह अपने छोटे बेटे राजा के साथ रहते हैं। शेखर भारत में हिंसा की खबर सुनता है और अपने परिवार के घर जाता है, जो कि राजस्थान के ग्रामीण इलाके में है। नंदिनी यह देखकर चौंक जाती है कि शेखर का परिवार गहराई से पितृसत्तात्मक है और शेखर के पिता नरसिम्हा (नाना पाटेकर) की अगुवाई में सामंती गिरोह युद्धों में उलझा हुआ है। शेखर इन विवादों को खत्म करने की कोशिश करता है लेकिन प्रतिद्वंद्वी गिरोह द्वारा उसपर हमला किया जाता है और वह मारा जाता है। नंदिनी जो अचानक एक विधवा बन जाती है, अपने बेटे के साथ भारत छोड़ने का फैसला करती है। लेकिन नरसिम्हा इस बात की अनुमति नहीं देता है और उन्हें वास्तव में कैद करता है। भागने के लिए बेताब, शेखर की मां और बहन ही उसके सहयोगी हैं। नंदिनी जय सिंह (शाहरुख खान) से मदद मांगती है, जो हिचकिचाहट के बाद जयपुर की ट्रेन में उसे बिठा देता है। जय नरसिम्हा के आदमियों के साथ लड़ाई में संलग्न होता है और सफलतापूर्वक नंदिनी और राजा की रक्षा करता है। लेकिन वह मर जाता है। शेखर की मां भावनात्मक रूप से नरसिम्हा से नंदिनी और उसके बेटे को जाने देने की मांग करती है, लेकिन वह नहीं मानता है। हवाई अड्डे पर, नरसिम्हा अपने पोते से बातचीत करने के बाद भावना से अभिभूत हो जाता है और नंदिनी और राजा को शांतिपूर्वक छोड़कर कनाडा वापस जाने की अनुमति देता है। मुख्य कलाकार करिश्मा कपूर - नंदिनी नाना पाटेकर - नरसिम्हा, नंदिनी का ससुर संजय कपूर - शेखर शाहरुख़ ख़ान - जय सिंह दीप्ती नवल - शेखर की माँ विजय राज़ - बीजा टीकू तलसानिया - नंदिनी के जसपाल भट्टी - नंदिनी के दिव्या दत्ता - चन्द्रकाँत गोखले प्रकाश राज रितु शिवपुरी - कमली, शेखर की बहन अनुपम श्याम ऐश्वर्या राय - "इश्क कमीना" में संगीत गीत गायक ऐ चाँद मेरे दिल के कविता कृष्णमूर्ति 6:57 इस्माइल दरबार महबूब दिल ने पुकारा है अलका याज्ञिक, अदनान सामी 6:27 इस्माइल दरबार महबूब डमरु बाजे सुखविंदर सिंह, महालक्ष्मी अय्यर 6:15 इस्माइल दरबार महबूब हम तुम मिले कविता कृष्णमूर्ति 6:10 इस्माइल दरबार महबूब महिला हम तुम मिले अदनान सामी 5:37 इस्माइल दरबार महबूब पुरुष इश्क कमीना अलका याज्ञिक, सोनू निगम 5:26 अनु मलिक समीर झूमती घटा में वाद्य संगीत 6:29 नवीन कुमार लागू नहीं झूमती घटा में मोहम्मद सलामत 6:33 इस्माइल दरबार महबूब मेरे मुन्ने राजा अनुराधा पौडवाल 4:02 इस्माइल दरबार महबूब नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="2"| 2003 | करिश्मा कपूर | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार | |- | नाना पाटेकर | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार | |} बाहरी कड़ियाँ 0331639 शक्ति श्रेणी:2002 में बनी हिन्दी फ़िल्म