Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजमण्डल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राजमण्डल का सिद्धान्त कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र में आया है। 'मण्डल' का अर्थ 'वृत्त' है। इस सिद्धान्त में किसी राज्य के मित्रमण्डली और शत्रुओं की मडली का सिद्धान्त दिया गया है। कौटिल्य का मंडल सिद्धांत भौगोलिक आधार पर यह दर्शाता है कि किस प्रकार विजय की इच्छा रखने वाले राज्य के पड़ोसी देश (राज्य) उसके मित्र या शत्रु हो सकते हैं। इस सिद्धांत के अनुसार मंडल के केन्द्र में एक ऐसा राजा होता है, जो अन्य राज्यों को जीतने का इच्छुक है, इसे विजीगीषु कहा जाता है। मनु का मण्डल सिद्धान्त मनु के मण्डल सिद्धांत के अनुसार राजा को अपनी शक्ति और प्रभाव के विस्तार के लिए सदा जागरूक रहना चाहिए। इस नीति का उपयोग कौटिल्य ने अपने विशेष राजनीति षडयंत्र की रचनाओं में किया जिसका पूर्ण श्रेय कौटिल्य को है । सन्दर्भ इन्हें भी देखें मण्डल (राजनैतिक मॉडल) बाहरी कड़ियाँ मण्डल सिद्धान्त श्रेणी:राजनीति