411 REFERENCE · Wikipedia
सोनगढ़ (सौराष्ट्र)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोनगढ़ Songadhસોનગઢ सोनगढ़ India Gujarat 21.1617 N 73.5476 E गुजरात में स्थिति भावनगर ज़िलागुजरात ? 2011 गुजराती
सोनगढ़ (Songadh) भारत के गुजरात राज्य के भावनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह जैन धर्म के इतिहास में बहुत महत्व रखता है।"Gujarat, Part 3," People of India: State series, Rajendra Behari Lal, Anthropological Survey of India, Popular Prakashan, 2003, ISBN 9788179911068"Dynamics of Development in Gujarat," Indira Hirway, S. P. Kashyap, Amita Shah, Centre for Development Alternatives, Concept Publishing Company, 2002, ISBN 9788170229681"India Guide Gujarat," Anjali H. Desai, Vivek Khadpekar, India Guide Publications, 2007, ISBN 9780978951702
बाहुबलि की मूर्ति
सोनगढ़ में भगवान बाहुबली की एक विशाल मूर्ति है जो सन् 2010 में स्थापित करी गई थी। इसकी ऊँचाई 41 फुट और चौड़ाई 14 फुट है। गोमतेश्वर बाहुबली की मूर्ति की आरम्भिक योजना 51 फीट की थी लेकिन इतनी बड़ी मूर्ति का परिवहन सम्भव नहीं था। मूर्ति विशेष ग्रेनाइट की है। दो साल तक इस पत्थर की खोज की गई जो अंततः कर्णाटक के कोइरा नामक स्थान पर मिला । राष्ट्रीय पुरस्कृत वास्तुशास्त्री अशोक गुडिगर की 10 लोगों की टीम ने 15 महीनों की मेहनत से इसे बनाया। इसकी लागत 1 करोड़ रु थी। 400 टन की इस मूर्ति को सोनगढ़ लाने के लिए 150 पहियों का विशेष वोल्वो वाहन बनवाया गया । भारत सरकार की विशेष अनुमति से एक दिन में 20 किलोमीटर का सफ़र कर 45 दिन में यह सोनगढ़ पहुंची। रास्ते में जहाँ जहाँ से भी यह गुज़री, लाखों लोगों ने इसका स्वागत किया। कोई 1000 वर्ष बाद भारत में गुरुदेव कहांन के भक्तो ने इतनी विशाल मूर्ति का निर्माण कराया है। एक ऊँची पहाड़ी पर स्थापित होने के बाद 15 किलो मीटर दूर पालीताना तक से यह दिखाई देगी ।
इन्हें भी देखें
भावनगर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:गुजरात के शहर
श्रेणी:भावनगर ज़िला
श्रेणी:सौराष्ट्र
श्रेणी:गुजरात के शहर
श्रेणी:भावनगर ज़िला
श्रेणी:भावनगर ज़िले के नगर