411 REFERENCE · Wikipedia
वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड (Once Upon a Time...in Hollywood) 2019 की अमेरिकी फ़िल्म है। इसे सोनी पिक्चर्स द्वारा वितरित किया गया है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और चीन के बीच सह-निर्माण है। इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, ब्रैड पिट और मार्गो रॉबी के नेतृत्व में एक बड़ी कलाकारों की टुकड़ी शामिल है।14 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी 'वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड', उससे पहले यहां देखिए https://www.jagran.com/entertainment/web-series-review-once-upon-a-time-in-hollywood-is-now-streaming-on-amazon-prime-video-before-again-release-in-india-19996167.html जागरण 2 जुलाई 2024 hi यह फ़िल्म 1969 के लॉस एंजिल्स में एक लुप्त होते अभिनेता और उसके स्टंट डबल का अनुसरण करती है। इसे जुलाई 2017 में घोषित किया गया था। यह फ़िल्म हॉलीवुड अभिनेता ल्यूक पेरी की आखिरी फिल्म है। उनकी मृत्यु 4 मार्च, 2019 को हुई थी और यह उनकी याद में समर्पित है।
इस फिल्म के निर्देशक क्विंटिन टैरेनटीनो हैं।वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलिवुड https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/movie-review/once-upon-a-time-in-hollywood-movie-review-in-hindi/moviereview/70653948.cms 2 जुलाई 2024 नवभारत टाइम्स hi वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड का प्रीमियर 2019 के कान फ़िल्मोत्सव में 21 मई, 2019 को हुआ। इसे 26 जुलाई, 2019 को संयुक्त राज्य में और 14 अगस्त को यूनाइटेड किंगडम में जारी किया गया। इसने दुनिया भर में $37.4 करोड़ की कमाई की। इसने टैरेनटीनो के निर्देशन और पटकथा, अभिनय, सिनेमैटोग्राफी, साउंडट्रैक, साउंड डिज़ाइन, कॉस्ट्यूम डिज़ाइन और प्रोडक्शन वैल्यू के लिए आलोचकों से प्रशंसा प्राप्त की। इसे 92वें अकादमी पुरस्कारों में दस पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था, जिसमें से इसने दो जीते। इसके लिये ब्रैड पिट को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अकादमी पुरस्कार मिला। यह उनका पहला ऑस्कर है।OSCAR 2020: हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को 'वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड' के लिए मिला पहली बार ऑस्कर https://www.amarujala.com/video/world/oscar-2020-actor-brad-pitt-wins-oscar-for-best-supporting-actor-once-upon-time-in-hollywood 2 जुलाई 2024 अमर उजाला hi
कहानी
फरवरी 1969 में, हॉलीवुड अभिनेता रिक डाल्टन अब अपने लुप्त होते करियर से जूझ रहे हैं। जबकि 1950 के दशक में वह बड़े सितारे थे। उनकी सबसे हालिया भूमिकाएँ टीवी खलनायक के रूप में अतिथि भूमिकाएँ हैं। डाल्टन का सबसे अच्छा दोस्त, स्टंट डबल और कार चालक क्लिफ बूथ है। वह द्वितीय विश्व युद्ध का पूर्व सैनिक है जो अपने पिटबुल, ब्रांडी के साथ एक ट्रेलर में रहता है। इस बीच, डाल्टन युवा अभिनेत्री शेरोन टेट और उनके पति और निर्देशक रोमन पोलांस्की से दोस्ती करके अपने करियर को पुनर्जीवित करने की उम्मीद करता है। वह दोनों बगल में ही रहते हैं।
डाल्टन की छत पर टीवी एंटीना ठीक करते समय, बूथ ने पोलांस्की के निवास पर एक हिप्पी आदमी को आते हुए देखा। चार्ल्स मैनसन नामक व्यक्ति कहता है कि वह संगीत निर्माता टेरी मेलचर की तलाश कर रहा है। 8 अगस्त, 1969 को लॉस एंजिल्स लौटते हुए, डाल्टन और बूथ साथ बिताए अपने समय को याद करने के लिए शराब पीने जाते हैं। डाल्टन के घर लौटते हुए, बूथ एलएसडी युक्त सिगरेट पीता है। वहीं मैनसन के अनुयायी टेक्स, "सैडी", "केटी" और "फ्लावरचाइल्ड" टेट हाउस के निवासियों की हत्या करने के लिए आते हैं। रास्ते में कैटी को अचानक एहसास होता है कि वे अपने बचपन के आदर्श रिक डाल्टन को देखे हैं। सैडी तर्क देती है कि जिस तरह के टीवी शो और फिल्मों में डाल्टन ने अभिनय किया है, उसने "उन्हें हत्या करना सिखाया" है। इसलिए उन्हें अपनी योजना बदल देनी चाहिए। चारों डाल्टन को मारने का फैसला करते हैं। फ्लावरचाइल्ड को दूसरे विचार आते हैं और वह कार में हथियार लाने का नाटक करते हुए उन्हें छोड़कर भाग जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:2019 की फ़िल्में
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में