411 REFERENCE · Wikipedia
पेशी ऊतक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पेशी ऊतक (Muscle tissue या myopropulsive tissue) वे ऊतक हैं जिनसे जन्तुओं के शरीर की पेशियाँ निर्मित होतीं हैं। ये कोमल होते हैं तथा इनके कारण पेशियों में संकुचन (contract) की क्षमता होती है। पेशी ऊतक, लम्बी कोशिकाओं से बने होते हैं जिन्हें पेशी तंतु कहते हैं। पेशी ऊतकों के कारण ही हमारे शरीर में गति सम्भव हो पाती है। पेशियों में विशेष प्रकार की प्रोटीन होती है जिसे संकुचनशील प्रोटीन (contractile protein) कहते हैं। इसी के संकुचन और शिथिलन (relax) से गति उत्पन्न होती है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
पेशी
ऊतक
श्रेणी:ऊतक