Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महमद तृतीय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महमद तृतीयمحمد ثالث उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तानक़ैसर-ए-रूमख़ादिम उल हरमैन अश्शरीफ़ैनख़लीफ़ा-ए-इस्लाम Sultan_Mehmet_III_of_the_Ottoman_Empire.jpg 13वें उस्मानी सुल्तान (पादिशाह) 15 जनवरी 1595 – 21/22 दिसंबर 1603 मुराद तृतीय अहमद प्रथम 26 मई 1566 मनिसा सराय, मनिसा, उस्मानिया 22 दिसंबर 1603 (उम्र 37) तोपकापी सराय, इस्तांबुल, उस्मानिया महमद तृतीय मज़ार, हागिया सोफिया ख़नदान सुल्तानहलीमा सुल्तानएक और बीवी बीवियाँ महमद बिन मुराद उस्मानी राजवंश शाही ख़ानदान मुराद तृतीय सफ़िया सुल्तान तुग़रा सुन्नी इस्लाम Tughra of Mehmed III.JPG महमद तृतीय ( محمد ثالث, महमद-इ सालिस; III. Mehmet; 26 मई 1566–21 दिसम्बर 1603)</span> 1595 से अपनी मौत तक उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान थे। वे अपने पिता मुराद तृतीय की जगह सुल्तानी तख़्त पर आसीन हुए। परिचय उस्मानिया साम्राज्य में तख़्त पर आसीन होने के साथ ही "भ्रातृवध" की विवादस्पद परंपरा के आग़ाज़ सुल्तान महमद फ़ातिह के दौर में हुआ और आहिस्ता-आहिस्ता यह परंपरा ज़ोर पकड़ती गई। इसकी बुनियादी वजह नए सुल्तान के लिए बग़ावत के ख़तरों को कम करना था और महमद तृतीय तख़्त पर आसीन होने के तुरन्त बाद भ्रातृवध के इस सिलसिले में, ने उनके 27 भाईयों का वध किया।Quataert, Donald. The Ottoman Empire, 1700–1922, p.90. Cambridge University Press, 2000. 0-521-63328-1 इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी बीस से ज़्यादा बहनों को भी वध किया। वे शासन करने में कोई रुचि नहीं रखते थे और तमाम राजनैतिक अधिकार उनकी माँ सफ़िया सुल्तान के हाथों में थे।Kinross, p.288 इनके दौर की महत्वपूर्ण घटना हंगरी में ऑस्ट्रिया और उस्मानियों के दरमियान युद्ध था जो 1596 से 1605 तक जारी रहा था। युद्ध में उस्मानियों की पराजय के कारण से सुल्तान को सेना की अगुवाई ख़ुद संभालनी पड़ी और वे सुलेमान प्रथम के बाद युद्धक्षेत्र में उतरने वाले पहले उस्मानी शासक थे। इनकी सेना ने 1596 में एगेर पर विजय प्राप्त की और केरेसत्ज़ेस की लड़ाई में हाब्सबर्ग और ट्रांसिल्वेनिया की सेनाओं को हरा दी।Finkel, Caroline. Osman's Dream: The Story of the Ottoman Empire, p.175. Basic Books, 2005. 0-465-02396-7 अगले साल सुल्तान के वैद्यों ने उनकी बिगड़ती सेहत की वजह से उनको युद्धक्षेत्र में उतरने से मना कर दिया। सन्दर्भ 30em श्रेणी:उस्मानी साम्रज्य के सुल्तान श्रेणी:1566 में जन्मे लोग श्रेणी:1603 में निधन