411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रंजविक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्रंज़विक (Brunswick) स्थिति : 52 डिग्री 16 मिनट उ. अ. तथा 10 डिग्री 31 मिनट पू. दे.। यह पश्चिमी जर्मनी के लोअर सैक्सनी भाग में ओकर नदी के किनारे स्थित एक नगर है। पहले यह इसी नाम के प्रांत की राजधानी था। द्वितीय महायुद्ध में इसे बड़ी क्षति उठानी पड़ी थी। यह एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है जहाँ वाद्य और विद्युत् संयंत्र बनाते हैं। इसी नाम के नगर जॉर्जिया (संयुक्त राज्य), कंबरलैंड काउंटी (इंग्लैंड) तथा ओहायो (संयुक्त राज्य) में भी हैं।
श्रेणी:जर्मनी के शहर