411 REFERENCE · Wikipedia
बलरामपुर जिला, छत्तीसगढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तर प्रदेश में इसी नाम के ज़िले के लिए बलरामपुर जिला का लेख देखें
बलरामपुर ज़िला Balrampur districtबलरामपुर-रामानुजगंज ज़िला छत्तीसगढ़ का ज़िला Balrampur in Chhattisgarh (India).svg छत्तीसगढ़ में स्थिति India Uttar Pradesh छत्तीसगढ़ में स्थिति देश राज्य छत्तीसगढ़ स्थापना 17 जनवरी 2012 मुख्यालय बलरामपुर तहसील para 6 7213 2011 730491 auto भाषा प्रचलित हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड जनसांख्यिकी साक्षरता 54.24% लिंगानुपात मुख्य राजमार्ग NH-343 https://balrampur.gov.in/
बलरामपुर ज़िला (Balrampur district), जो बलरामपुर-रामानुजगंज ज़िला (Balrampur-Ramanujganj district) भी कहलाता है, भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बलरामपुर है। यह ज़िला पहले सरगुजा ज़िले का भाग हुआ करता था, लेकिन 17 जनवरी 2012 को इसे एक पृथक ज़िला बनाया गया।"Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Pratiyogita Darpan https://web.archive.org/web/20190702180520/https://books.google.com/books?id=7egDAAAAMBAJ 2 जुलाई 2019 ," July 2007
भूगोल
बलरामपुर ज़िला का अधिकांश भाग पहाड़ी है। ज़िले का दक्षिणपश्चिम भाग सरगुजा पठार पर स्थित है। उत्तर में समानांतर पर्वतमाला श्रेणियाँ हैं। छत्तीसगढ़ के उच्चतम बिन्दुओं में से कुछ इस ज़िले में हैं। ज़िले में कई नदियाँ हैं। कन्हार नदी, जो सोन नदी की एक उपनदी है, ज़िले में कुसमी के समीप उत्पन्न होती है और इसका मार्ग समीप ही स्थित झारखण्ड राज्य से सीमा का कुछ भाग निर्धारित करता है।
तहसील
ज़िले की छह तहसीलें हैं:
बलरामपुर
राजपुर
शंकरगढ़
कुसमी
रामानुजगंज
वाड्रफनगर
इन्हें भी देखें
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के जिले
बलरामपुर, छत्तीसगढ़
सन्दर्भ
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के जिले
*