Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जेगला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जेगला बीकानेर से लगभग 20 मील दक्षिण में स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है। यहाँ पर उल्लेखनीय गोगली सरदारों की दो देवलियाँ हैं। इनमें से अधिक प्राचीन देवली 11 सितंबर 1590 ईस्वी की मानी जाती है और यह गोगली सरदार ‘संसार’ से संबंधित है। ‘संसार’ के विषय में प्रसिद्ध है कि वे बीकानेर के महाराजा रायसिंह तथा पृथ्वीराज की सेवा में रहे थे। कहा जाता है कि बादशाह के सामने हुए एक युद्ध में सिर कट जाने के बाद भी उनका धड़ कुछ देर तक लड़ता रहा था। गोगली सरदार संसार के वंशज, गोगली भाटी वंश के लोग, आज भी जेगला, पीपेरा, देसलसर और सोनीयासर में निवास करते हैं।