411 REFERENCE · Wikipedia
फ़ातिमा ज़हरा अल-मंसूरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़ातिमा इज़्ज़हरा अल मंसूरी (ar فاطمة الزهراء المنصوري; जन्म 3 जनवरी 1976) एक मोरक्की राजनीतिज्ञ और वकील हैं जो 29 सितंबर 2026 से मोरक्को के प्रधानमंत्री पद के लिए नामित हैं। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। वह ऑथेंटिसिटी एंड मॉडर्निटी पार्टी (पीएएम) की सदस्य हैं और इससे पहले 2009 से 2015 तक और फिर 2021 से मराकेश की मेयर के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
अल मंसूरी ने फ्रांस में कानून की पढ़ाई की। वह 2000 के दशक में पीएएम में शामिल हुईं और 2009 में नगर परिषद में एक सीट जीती जिसके बाद उन्हें मराकेश के महापौर के रूप में चुना गया। बाद में एल मंसूरी ने प्रधानमंत्री अजीज अखन्नौच के अधीन राष्ट्रीय योजना, शहरी योजना, आवास और शहरी नीति मंत्री के रूप में कार्य किया। 29 सितंबर 2026 को, उनकी पार्टी द्वारा 2026 के आम चुनाव में बहुमत सीटें जीतने के बाद, राजा मोहम्मद VI द्वारा उन्हें मोरक्को का प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया।
मोरक्को के प्रधानमंत्री (2026 से वर्तमान तक)
29 सितंबर 2026 को मोहम्मद VI ने शाही महल में उनका स्वागत किया और अल मंसूरी को मोरक्को का प्रधान मंत्री नियुक्त किया जिससे वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला बन गईं। https://www.reuters.com/world/africa/moroccos-king-appoints-first-woman-pm-following-sept-23-election-2026-09-29/ Morocco's king appoints first woman PM following Sept 23 election 2026-09-29 Reuters 2026-09-29 en https://www.france24.com/en/africa/20260929-morocco-king-appoints-first-woman-prime-minister-el-mansouri-after-parliamentary-vote Morocco's king appoints Marrakesh mayor El Mansouri as first woman prime minister 2026-09-29 France 24 en 2026-09-29
इन्हें भी देखें
अस्महान अलवाफी - मोरक्को वैज्ञानिक
इस्माइल सैबारी - मोरक्को फुटबॉलर
नौहैला बेंज़िना - भारतीय मूल की मोरक्की मोटरस्पोर्ट में विश्व खिताब विजेता
संदर्भ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1976 में जन्मे लोग
श्रेणी:सीएस1 अरबी-भाषा स्रोत (ar)
श्रेणी:महिला राजनीति
श्रेणी:राजनितिज्ञ
श्रेणी:21वीं सदी के मुसलमान
श्रेणी:मोरक्को की राजनीति
श्रेणी:मोरक्को के प्रधानमंत्री
श्रेणी:मोरक्को के लोग
श्रेणी:मोरक्को के मुसलमान
श्रेणी:वकील