411 REFERENCE · Wikipedia
त्रिकोण संख्या
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|प्रथम छः त्रिकोण संख्याएँ
त्रिकोण संख्या अथवा त्रिकोणीय संख्या दायीं ओर प्रदर्शित चित्र की तरह समबाहु त्रिभुज की रचना करने वाली वस्तुओं की गणना है। nवीं त्रिकोण संख्या, n बिन्दुओं से निर्मित भुजा वाले समबाहु त्रिभुज के कुल बिन्दुओं की संख्या है तथा इसका मान 1 से n तक की सभी n प्राकृत संख्याओं के योग के तुल्य है। त्रिकोणीय संख्याओं का अनुक्रम ०वीं त्रिकोण संख्या से आरम्भ होता है:
0, 1, 3, 6, 10, 15, 21, 28, 36, 45, 55, 66, 78, 91, 105, 120, 136, 153, 171, 190, 210, 231, 253, 276, 300, 325, 351, 378, 406 …
त्रिकोण संख्यायें निम्न सुस्पष्ट सूत्र द्वारा दी जाती हैं:
जहाँ द्विपद गुणांक है। यह n + 1 वस्तुओं में से चुने गये भिन्न युग्मों को निरूपित करता है और इसे "n में से दो का चयन" बोला जाता है।
कार्ल फ्रेडरिक गाउस ने अपनी युवावस्था में इसकी खोज की थीHayes Brian Gauss's Day of Reckoning http://www.americanscientist.org/issues/pub/gausss-day-of-reckoning/1 अमेरिकन साइंटिस्ट कंप्यूटिंग साइंस 17 अप्रैल 2015 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20150402141244/http://www.americanscientist.org/issues/pub/gausss-day-of-reckoning/1 2 अप्रैल 2015 live हालांकि कुछ लोगों के अनुसार इसका मूल श्रेय 5 ई॰पू॰ में पाइथागोरसवाद को जाता है।Eves Howard Webpage cites AN INTRODUCTION TO THE HISTORY OF MATHEMATICS http://mathcentral.uregina.ca/QQ/database/QQ.09.98/matt1.html Mathcentral 28 March 2015 https://web.archive.org/web/20150108074349/http://mathcentral.uregina.ca/QQ/database/QQ.09.98/matt1.html 8 जनवरी 2015 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:अनुक्रम और श्रेणी