Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र (नयी दिल्ली)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र 150px 2013 08 24 7-ई, रायसीना रोड, नई दिल्ली भारत राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र, भारत की राजधानी नई दिल्ली की रायसीना रोड पर स्थित एक मीडिया केन्द्र है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 24 अगस्त 2013 को किया है।http://www.mahuaanews.com/1178504224.aspx संग्रहीत प्रति 24 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20190123010211/http://www.mahuaanews.com/1178504224.aspx 23 जनवरी 2019 dead भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार इस मीडिया केन्द्र को वाशिंगटन और टोक्यो जैसी विश्व की कुछ विकसित देशों की राजधानियों में स्थित मीडिया केन्द्रों की तर्ज पर तैयार किया गया है और इस परियोजना का उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर सूचना का प्रसार और सुधार करना है। यह मीडिया केंद्र सूचना प्रसार के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है। इस केन्द्र में पत्रकारों के लिए इंटरनेट की सुविधा है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए समाचार बाहर भेजने की सुविधा भी है। इतिहास इस राष्ट्रीय मीडिया केंद्र की परिकल्पना भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 1989 में एक पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के रूप में की थी जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया केंद्र के जरिए सरकार और मीडिया के बीच परस्पर संपर्क सुविधा का विस्तार करना था।http://www.mppost.com/sidebar_pages.php?page_id=30370जून 2020 InternetArchiveBot इसका शिलान्यास 2001 में किया गया था। विवरण 7-ई, रायसीना रोड, नयी दिल्ली, पर स्थित इस मीडिया केन्द्र का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा तीन साल में लगभग 60 करोड रूपये की लागत से किया गया है। यह राष्ट्रपति भवन, विज्ञान भवन, संसद भवन तथा और कई महत्वपूर्ण सरकारी मंत्रालयों के निकट स्थित है।http://www.p7news.com/country/12974-manmohan-singh-will-inaugurate-national-media-centre.html संग्रहीत प्रति 24 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20160304134954/http://www.p7news.com/country/12974-manmohan-singh-will-inaugurate-national-media-centre.html 4 मार्च 2016 dead इसमें एक पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) है साथ ही मीडिया के लिए विशेष सुविधाएं भी उपस्थित हैं। 1.5 एकड़ भूखंड पर बनाए गए इस भव्य राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में एक संवाददाता सम्मेलन कक्ष है, जिसमें एक साथ 283 मीडियाकर्मी बैठ सकते हैं। 60 लोगों की क्षमता वाला एक ब्रीफिंग कक्ष है। पत्रकारों के लिए 24 वर्क स्टेशन, एक पुस्तकालय, मीडिया लाउंज और कैफेटेरिया भी है। संवाददाता सम्मेलन कक्ष और मीडिया लाउंज में वाई-फाई की सुविधा है। इस विश्वस्तरीय मीडिया केन्द्र में दो तहखाने, भूतल और उसके ऊपर चार तल हैं। मीडिया केन्द्र में आप्टिक फाइबर इंटरनेट, लघु डाटा सेंटर और वेबप्रसारण होस्टिंग की सुविधा भी है। इसमें सजीव वेबप्रसारण, टीवी चैनलों को वीडियो फीड, मीडियाकर्मियों को आईटी सुविधा, इंटरनेट टेलीफोनी और दृश्य-श्रव्य वीडियो वाल शामिल है। सन्दर्भ