411 REFERENCE · Wikipedia
गौरीकुण्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गाँव गौरीकुण्ड उत्तराखण्ड right 1981
गौरीकुंड हिन्दुओं का एक तीर्थ है जो उत्तराखण्ड में स्थित है। इसे पार्वतीकुण्ड भी कहते हैं। यहाँ वासुकी गंगा केदारनाथ से वासुकी ताल होते हुए मंदाकिनी में मिलती है, यह कस्बा केदारनाथ के लिए मोटर वाहन शीर्ष है। गौरीकुंड १९८१ मी. ऊँचाई पर है।यादगार रहेगी वह केदारनाथ यात्रा https://web.archive.org/web/20100529044453/http://www.nainitalsamachar.in/memorable-kedarnath-yatra/ 29 मई 2010 । कमल जोशी यहाँ से केदारनाथ की दूरी १४ किलोमीटर है, जो पैदल अथवा घोड़े, डाँडी या कंडी में तय करते हैं। यहीं से केदारनाथ के लिए पैदल रास्ता प्रारंभ होता है। गौरीकुंड में, केदारनाथ से १३ किलोमीटर नीचे, मंदाकिनी के दाहिने तट पर, गर्म पानी के दो सोते हैं (५३°C और २३°C)। एक दूसरा गर्म सोता ठीक बद्रीनाथ मंदिर के नीचे है जिसका तापमान ४९०°से. है। ऐतिहासिक दृष्टि से गौरीकुंड प्राचीन काल से विद्यमान है। लेकिन एच.जी. वाल्टन ने ब्रिटिश गढ़वाल अ गजटियर में लिखा है कि गौरीकुंड मंदाकिनी के तट पर एक चट्टी थी। यहां गौरा माई – गौरी को समर्पित – का सुंदर एवं प्राचीन मंदिर देखने योग्य है। यहां अत्यधिक समर्पण भाव के साथ संध्याकालीन आरती की जाती है। पावन मंदिरगर्भ में शिव और पार्वती की धात्विक प्रतिमाएं विराजमान हैं। यहां एक पार्वतीशिला भी विद्यमान है जिसके बारे में माना जाता है कि पार्वती ने यहां बैठकर ध्यान लगाया था।गौरीकुण्डजून 2020 InternetArchiveBot
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
प्रधानमन्त्री मोदी बोले- कुमाऊं का पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर जरूर देखें ; यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी
श्रेणी:हिन्दू तीर्थ स्थल
श्रेणी:केदारनाथ
श्रेणी:उत्तराखंड के हिन्दू तीर्थ