Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सैद नगली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सैद नगली Said Nagli सैद नगली India Uttar Pradesh 28.670 78.397 inline, title स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला अमरोहा ज़िला तहसील 12160 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, खड़ीबोली भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड सैद नगली (Said Nagli) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अमरोहा ज़िले में स्थित एक कस्बा है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017 ," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 भूगोल सैद नगली गजरौला-सम्भल मार्ग पर स्थित है। इसकी तहसील हसनपुर है। कुछ साल पहले तक यह कस्बा जनपद मुरादाबाद में आता था। परंतु अब अमरोहा में आता है। इतिहास इस क़स्बे की स्थापना सिकन्दर लोदी बादशाह के ज़माने में, अर्थात आज से लगभग ५०० वर्ष पूर्व, तिरमिज़ से आये हुऐ एक धार्मिक महापुरुष के द्वारा हुयी जिनका लक़ब "हाजी हरमैन" था। वे एक शिया मुसलमान थे। शिया समुदाय के पाँचवे इमाम मुहम्मद बाक़िर की नस्ल में होने की बिना पर वे सैयद थे। इसी लिए इस क़स्बे का नाम उर्दू भाषा में शुरु से ही सैयद नगली है जो हिन्दी भाषा में बोलने और लिखने की सरलता के कारण सैद नगली हो गया। वर्तमान में यह क़स्बा, सैद नगली (नगली) के नाम से प्रसिद्ध है।हिन्दुस्तान की सादात का इतिहास, पृष्ठ ७३ यहाँ की सादात में अधिकतर लोग बाक़री हैं जो हाजी हरमैन की सन्तान में हैं, परन्तु कुछ सादात, रिज़वी हैं जो आज से लगभग २०० वर्ष पूर्व छौलस जनपद ग़ाज़ियाबाद से आये हुऐ किसी बुज़ुर्ग की सन्तान हैं।जार्चा और छौलस की सादात का इतिहास, पृष्ठ १२२ उल्लेखनीय है कि शिया समुदाय के पाँचवे इमाम मुहम्मद बाक़िर की औलाद बाक़री, एवं आठवें इमाम अली रज़ा की औलाद रिज़वी कहलाती है। चौदह सितारे (नजमुल हसन करारवी) , पृष्ठ ४९४ इन्हें भी देखें अमरोहा ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:अमरोहा ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव श्रेणी:अमरोहा ज़िले के गाँव