411 REFERENCE · Wikipedia
व्हाइट हाउस डाउन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
व्हाइट हाउस डाउन व्हाइट हाउस डाउन डीवीडी कवर.jpeg डीवीडी कवर रोलैण्ड एमरिच रोलैण्ड एमरिचब्रैड्ली जे. फिशरहैरेल्ड क्लोसेजेम्स वैंडरबिल्टलैरी फ्रैंकोलैइटा कैलोग्रिडिस जेम्स वैंडरबिल्ट चैनिंग टैटमजैमी फाॅक्समैगी गिलेनहाॅलजैसन क्लार्करिचर्ड जेनकिंसजेम्स वुड्स हैरेल्ड क्लोसेथाॅमस वैंकर एना फाॅएर्स्टेर एडम वुल्फे सेंटरपोलिस एंटरटेनमेंटमाइथोलाॅजी एंटरटेनमेंट कोलम्बिया पिक्चर्स 2013 06 28 United States १३१ मिनटhttp://www.bbfc.co.uk/releases/white-house-down-2013-3 WHITE HOUSE DOWN (12A) ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन June 18, 2013 https://web.archive.org/web/20130624153735/http://www.bbfc.co.uk/releases/white-house-down-2013-3 24 जून 2013 live संयुक्त राष्ट्र अंग्रेज़ी $१५० मिलियनhttp://boxofficemojo.com/movies/?id=whitehousedown.htm White House Down (2013) बॉक्स ऑफ़िस मोजो CBS Interactive October 2, 2013 https://web.archive.org/web/20150514220132/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=whitehousedown.htm 14 मई 2015 live $२०५.४ मिलियन
व्हाइट हाउस डाउन (अंग्रेजी; White House Down) वर्ष २०१३ की अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन रोलैण्ड एमेरिच ने किया है जो कि व्हाइट हाउस पर हुए अर्द्धसैनिक बलों द्वारा आत्मघाती हमले तथा एक कैपिटल पुलिसकर्मी के बारे में है जो इसे रोकने की कोशिश करता है। फ़िल्म की पटकथा जेम्स वैंडरबिल्ट ने लिखी है, तथा फ़िल्म के मुख्य भूमिकाओं में चैनिंग टैटम तथा जैमी फाॅक्स, के साथ मैगी गिलेन्हाॅल, जेम्स वुड्स, जेसन क्लार्क, जाॅय किंग, और रिचर्ड जेन्किन्स जैसे सहयोगी अदाकार भी शामिल हैं। फ़िल्म का प्रदर्शन जून २८, २०१३ में हुआ तथा वर्ल्डवाईड इसने $२०५ करोड़ की कुल व्यवसाय भी किया। वहीं उसी वर्ष इस विषय पर जेरार्ड बटलर तथा एराॅन एक्हार्ट की अभिनीत फ़िल्म ओलिम्पस हेज फाॅलेन (२०१३) रिलीज हुई थी।
सारांश
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स साॅव्यर (जैमी फाॅक्स) के शांति प्रस्ताव को लेकर विवाद खड़ा करते है जिनमें समवर्गी राष्ट्रों के साथ मध्य-पूर्वी देशों से सेना हटाने की संधि बिठाते हैं।
वहीं जाॅन केल (चैनिंग टैटम) एक तलाकशुदा अमेरिकी कैपिटल पुलिसकर्मी है जिसे सदन स्पीकर एली राल्फसन (रिचर्ड जेन्किन्स) की सुरक्षा जिम्मेदारी मिली है जो अफगानिस्तान मे उसे उसके भतीजे के जीवन बचाने के बतौर प्रमोशन इसकी नियुक्ति मिलती है। उसकी बेटी एमिली (जाॅय किंग), को राजनीतिक विषयों को लेकर काफी उत्साह रहता है, सिर्फ उसे कोई बड़े मामले का साथ नहीं मिलता। वहीं केल आशा करता है कि वह राष्ट्रपति की सीक्रेट सर्विस अंग में नियुक्ति पाने के लिए प्रभावित कर नौकरी पा लेगा, लेकिन उसकी पूर्व काॅलेज परिचित कैराॅल फिनेर्टी (मैगी गिलेन्हाॅल), को लगता है अभी उसमें उपयुक्त योग्यता और इस प्राधिकार के प्रति सम्मान की कमी है, जिसके कारण उसे अयोग्य करार कर दिया जाता है। एमिली से इस सच्चाई छिपाने के बहाने, केल उसे व्हाइट हाउस की सैर पर ले चलता है।
एक संदिग्ध आदमी, वहां के चौकीदार के भेष में अमेरिकी कैपिटल इमारत के केंद्र में बम विस्फोट कराता है। राल्फसन एवं फिनेर्टी तथा सभी को पेंटागन के भूमिगत कमाण्ड सेंटर पहुँचने के निर्देश मिलते है, इस दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति एल्विन हैमाॅन्ड (माइकल मर्फी) को एअर फाॅर्स वन के जरिए सुरक्षित दूरी पर ले जाया जाता है। पूरे व्हाइट हाउस की नाकेबंदी करा दी जाती है, वहीं रेस्टरूम जाने दौरान, एमिली और जाॅन बिछुड़ जाते हैं। उधर हत्यारी टोली की एमिल स्टेन्ज़ (जैसन क्लार्क) द्वारा अगुवाई में, ऐसे ही एक विडियो तकनीशियन को व्हाइट हाउस के भीतर भिजवाता है,वहीं कई सीक्रेट सर्विस कर्मियों को मारा जाता है और पर्यटकों के एक समूह को बंदी बना लिया जाता है, लेकिन केल उनमें से एक बंदूक छीन ले जाता है और एमिली की ढुंढ़ने निकलता है। वहीं कई सीक्रेट सर्विस कर्मियों को मारा जाता है और पर्यटकों के एक समूह को बंदी बना लिया जाता है, लेकिन केल उनमें से एक बंदूक छीन ले जाता है और एमिली की ढुंढ़ने निकलता है। रिटायर होने को आए राष्ट्रपति सुरक्षा अंग के प्रमुख मार्टिन वाॅकर (जेम्स वुड्स) अनुरक्षण देते हुए राष्ट्रपति और उनके सहयोगी अंग को राष्ट्रपति आपातकालिन ऑपरेशन केंद्र ले चलते हैं। ज्यों ही साॅव्यर इस द्वार को खोलने में सफल होते, वाॅकर अपने ही प्रहरियों को मार गिराता है, और खुलासा करता है कि राष्ट्रपति साॅव्यर से बदला लेने की यह सारे इंतजाम उसी की है, जिसमें एक ऐसे ही बिना तैयारी के गुप्त अभियान के नतीजे में वाॅकर के बेटा मारा जाता है। केल, जो एमिली को ढुंढ़ ना पाते हुए, एक मेर्सेनैरी (भाड़े के हत्यारे) को मारकर उसकी बंदूक और रेडियो ले चलता है। रेडियो में प्रसारित वाॅकर के आदेश पर, केल वह कक्ष खोज निकालता है और राष्ट्रपति को किसी तरह छुड़ाकर
दोनों भाग जाते हैं।
वाॅकर और स्टेन्ज़ अपने साथ लाए तकनीशियन स्किप टायलर (जिम्मी सिम्पसन) के जरीए सुरक्षा सिस्टम को भेद लेते है, मगर साॅव्यर की गैरमौजुदगी से वे लोग आणविक मिसाइलों को लांच करने की स्थिति में नहीं हैं। तो उन्हें ढूंढने के लिए वह लोग बंधक बनाए गए कमाण्ड चेन से जुड़े लोगों और रक्षा सचिव को बारी-बारी से मार डालते हैं। कार्ल किलिक (केविन रैन्किन), उन मेर्सेनैरियों की विडियो रिकॉर्डिंग करती एमिली को धर लेता है और बंधक बनाता है। केल और साॅव्यर किसी तरह कमाण्ड स्ट्रक्चर से संपर्क साधते हैं, जिससे वह लोग केल से राष्ट्रपति को भूमिगत सुरंगों से सुरक्षित निकालने कहते हैं। वहीं एमिली द्वारा पोस्ट की गई विडियो से कमाण्ड स्ट्रक्चर उन मेर्सेनैरियों को पहचान लेती है, जिससे मालूम हो जाता है कि वह लोग विभिन्न सरकारी संगठनों में काम कर चुके हैं या असामाजिक गुटों के सदस्य रहें हैं। वहीं उनको वाॅकर के ट्यूमर ग्रस्त होने की जानकारी मालूम होती है, तथा ऐसी संभावनाएँ हैं कि वह इस आत्मघाती अभियान में शामिल है और वह कोई बेहद खतरनाक योजना बना रहा है।
केल और साॅव्यर को जल्द ही सुरंग की गेट पर विस्फोटक बंधे हुए मिलते है और मजबूरन उन्हें प्रेसीडेंट लिमोज़ीन के साथ भागना पड़ता है। स्टेंज़ उनको व्हाइट हाउस प्रांगण में साथ-साथ पीछा करते हैं, तो केल और साॅव्यर अपनी कार को व्हाइट हाउस पूल पर कूदा डालते है जहाँ पहले किलिक द्वारा एमिली पर बंदूक ताने जाने पर केल विचलित होता है। फिर एक गोलीबारी के नतीजे में एक खतरनाक विस्फोट होता है जिसमें वह लोग साॅव्यर तथा केल को मृत समझ लेते हैं। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति हैमाॅन्ड को बतौर संयुक्त राष्ट्र के 47वें राष्ट्रपति की शपथ दिलाई जाती है।
जब केल और साॅव्यर जिंदा बचते हैं, उनको खबर होती है कि प्रेसीडेंट हैमाॅन्ड ने व्हाइट हाउस पर हवाई हमले का आदेश दिया है, मगर मेर्सेनैरिस उनके चाॅपर्स को जैवेलिन द्वारा ध्वस्त कर डालते हैं। केल उस दौरान स्टेन्ज़ से लड़कर भाग निकलते वक्त उसका तथा एमिली का व्हाइट हाउस के पास टिकट गिर जाते हैं। वहीं स्टेन्ज़ समझ जाता है कि उनकी विडियो भेजने वाली एमिली, दरअसल केल की बेटी ही है, तो वह उसे वाॅकर के ऑवेल ऑफिस ले चलता हैं। टायलर आखिरी निर्णायक मोड़ लेते हुए नोआर्ड पर प्रोग्राम अपलोड करता है और एअर फाॅर्स वन को गिराने के लिए मिसाइल लांच करता है, प्रेसीडेंट हैमाॅन्ड और बोर्ड के लोग मारे जाते हैं। सदन के स्पीकर राफेल्सन को अब संयुक्त राष्ट्र के 48वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेनी पड़ती है और जो अनिच्छा से व्हाइट हाउस पर हवाई आक्रमण का आदेश देते हैं, जिसकी सूचना केल को मिलती हैं।
वाॅकर व्हाइट हाउस के इंटरकाॅम के जरिए केल से साॅव्यर को उनके हवाले करने को कहता है अन्यथा स्टेन्ज़ के हाथों एमिली मार दी जायगी। अंततः साॅव्यर को एमिली के खातिर स्वयं को हवाले करता है, और वाॅकर अपने असल योजना के रहस्य बताता है: जो आणविक मिसाइलों को फुटबॉल खेल की तरह ईरान के विभिन्न नगरों में दागेगा, जिसके परिणामस्वरूप वे कई मुल्क इसका प्रतिशोध लेंगे और तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो जाएगा। साॅव्यर इस खेल को एक्टिवेट करने से इंकार करते हैं, मगर इससे पहले कि वाॅकर के हाथों एमिली को मारने की दुबारा धमकी मिलती, केल द्वारा लगाई कई कमरों की आग से अलार्म तथा पानी के फव्वारें चालू हो जाते हैं। उधर टायलर फरार होने के चक्कर में सुरंग की गेट में लगाए अपने विस्फोटकों के छेड़छाड़ से मारा जाता है। फिर इस तरह कई मेर्सेनैरियों को मार गिराया जाता है और बंधकों को रिहा किया जाता है, केल का स्टेन्ज़ से दुबारा सामना होता है, और वह स्टेन्ज़ को हथगोलों की पेटी से बांधकर उड़ा डालता है। वहीं साॅव्यर पर बुरी तरह विचलित वाॅकर हमला करता है, जो आखिर में यह अवसर हाथ आता है और जिसके गोली मारे जाने के पहले इस विनाशकारी फुटबॉल को सक्रिय बनाए जाने तक जीवित रहना था। अज्ञात स्रोतों से मिले लांच कोड के जरिए वह प्रोग्राम अपडेट करता है, और वाॅकर ईरान के विभिन्न नगरों पर टारगेट साधता है, मगर इससे पहले वह लांच चालू ही करता, केल लिमोज़ीन लेकर ऑफिस को तोड़ते हुए दाखिल होता है औल मिनीगन से उसे मार गिराता है। एमिली बाहर लाॅन में राष्ट्रपति का झंडा फहराती है, जिसके संकेत से वह आसमानी हमला रोक दिया जाता है। न्यूज मिडिया इस बहादुरी पर एमिली को नायिका घोषित करती है और साॅव्यर की जान उसकी जेब में रखी अब्राहम लिंकन की पाॅकेट घड़ी उसे गोली लगने से बचाती है। वहीं फिनेर्टी की मिली काॅल से केल को पता चलता है कि वाॅकर ने उन हत्यारे मेर्सेनैरियों को नहीं बुलाया था, शायद कोई और ही इस हमले का साजिशकर्ता होगा।
जब फिनेर्टी प्रेसीडेंट राफेल्सन के साथ व्हाइट हाउस पहुँचती है, केल उन्हें प्रेसीडेंट साॅव्यर के मरने की बात बताता है। राफेल्सन तब राष्ट्रपति साॅव्यर की बनाई शांति संधि के विरुद्ध, फौज को वापिस मध्य एशिया भेजने का आदेश जारी करते हैं। केल तब प्रेसीडेंट राफेल्सन के वाॅकर साथ हमले की साजिश आयोजन करने का सवाल दागता है और बतौर प्रमाण के लिए फिनेर्टी उनके पेजर नंबर को डायल कर इस संदेह की पुष्टि करती है। साॅव्यर वहां पहुँचते हैं और प्रेसीडेंट राफेल्सन को गिरफ्तार कर लिया जाता है। राष्ट्रपति साॅव्यर बतौर नए स्पेशल एजेंट के लिए केल को नियुक्त करते हैं, और फिर उसे व एमिली को व्हाइट हाउस डीसी के निजी हवाई सैर पर ले चलते हैं।
भूमिकाएँ
चैनिंग टैटम - जाॅन कैल, एक अमेरिकी कैपिटल पुलिसकर्मी, और अब वह सीक्रेट सर्विस एजेंट है।Kit Borys http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/channing-tatum-white-house-down-324079 Channing Tatum in Talks to Star in 'White House Down' वैराइटी May 14, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20120518021054/http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/channing-tatum-white-house-down-324079 18 मई 2012 live
जैमी फाॅक्स - जेम्स विलियम साॅवेर, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति।Sneider Jeff Kroll Justin http://www.variety.com/article/VR1118055125?refCatId=13 Foxx nominated for 'White House Down' वैराइटी June 6, 2012 सितंबर 2026 InternetArchiveBot
जाॅय किंग - एमिली कैल, जाॅन कैल की बेटी।Sneider Jeff http://www.variety.com/article/VR1118057015?refcatid=13 Joey King 'Down' to play Tatum's daughter वैराइटी July 24, 2012 सितंबर 2026 InternetArchiveBot
मैगी गिलेन्हाॅल -कैराॅल फिनेर्टी, राष्ट्रपति सुरक्षा अंग में नियुक्त सीक्रेट सर्विस अधिकारी।Sneider Jeff Kroll Justin http://www.variety.com/article/VR1118055170 Maggie Gyllenhaal joins 'White House' staff वैराइटी June 7, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20120610040450/http://www.variety.com/article/VR1118055170 10 जून 2012 live
जेसन क्लार्क - एमिल स्टेन्ज़, एक भूतपुर्व-डेल्टा फोर्स तथा केंद्रीय खुफिया एजेंसी के ऑपरेटिव (संचालक) और राइट-विंग मेर्सेनैरिस का लीडर।Patten Dominic http://www.deadline.com/2012/08/roland-emmerich-white-house-down-jason-clarke-roland-emmerich-channing-tatum-jamie-foxx-movie-casting/ Roland Emmerich's ‘White House Down’ Adds Jason Clarke To Cast Deadline.com August 2, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20131218090853/http://www.deadline.com/2012/08/roland-emmerich-white-house-down-jason-clarke-roland-emmerich-channing-tatum-jamie-foxx-movie-casting/ 18 दिसंबर 2013 live
रिचर्ड जेन्किन्स - एली राफेल्सन, संयुक्त राष्ट्र सदन प्रतिनिधियों के स्पीकर (वक्ता) और इस आतंकी हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी।Sneider Jeff Kroll Justin http://www.variety.com/article/VR1118056625 Richard Jenkins joins 'White House Down' वैराइटी July 16, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20121105052008/http://www.variety.com/article/VR1118056625 5 नवंबर 2012 live
जेम्स वुड्स - मार्टिन वाॅकर, राष्ट्रपति सुरक्षा अंग के सीक्रेट सर्विस प्रमुख।Kroll Justin http://www.variety.com/article/VR1118056355?refCatId=13 James Woods in talks for 'White House Down' वैराइटी July 9, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20120715070943/http://www.variety.com/article/VR1118056355?refCatId=13 15 जुलाई 2012 live
निकलस राईट - डाॅनी डोनेल्डसन, व्हाइट हाउस का टूर गाइड।
जिमी सिम्पसन - स्किप टायलर, एक कंप्यूटर हैकर और स्टेन्ज़ ग्रुप का तकनीकी विशेषज्ञ।
लैंस रेडिक - जनरल काॅलफिल्ड, स्टाफ विभाग के ज्वाइंट चीफ के उपाध्यक्ष।Sneider Jeff http://www.variety.com/article/VR1118057459 'White House Down' elects Lance Reddick वैराइटी August 3, 2012
रैचेल लीफेव्रे -मेलैनी, जाॅन कैल की पूर्व-पत्नी।Kit Borys http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/twilight-rachel-lefevre-white-house-down-homefront-373640 Twilight Actress Joins 'White House Down,' 'Homefront' द हॉलीवुड रिपोर्टर September 24, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20121029014546/http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/twilight-rachel-lefevre-white-house-down-homefront-373640 29 अक्तूबर 2012 live
केविन रैन्किन - कार्ल किलिक, एक राइट-विंग मिलिटैंट (उग्रवादी) तथा स्टेन्ज़ का गुर्ग।
माइकल मर्फी - एल्विन हैमाॅन्ड, संयुक्त राष्ट्र के उपराष्ट्रपति।Patten Dominic http://www.deadline.com/2012/08/white-house-down-adds-michael-murphy-vice-president-channing-tatum-jamie-foxx-maggie-gyllenhaal/ "White House Down" Adds Michael Murphy Deadline.com August 9, 2012 October 3, 2012 https://web.archive.org/web/20131113191937/http://www.deadline.com/2012/08/white-house-down-adds-michael-murphy-vice-president-channing-tatum-jamie-foxx-maggie-gyllenhaal/ 13 नवंबर 2013 live
मैट क्रैवेन - केलरमैन, एक कैपिटल पुलिसकर्मी।
जैक वेबेर - टेड हाॅप, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट।
पीटर जैकबसन - वैलैस, उपराष्ट्रपति विभाग के प्रमुख।
बारबरा विलियम्स - मुरिएल वाॅकर, मार्टिन वाॅकर की पत्नी।
एंथनी लेम्के - कप्तान ह्युटन, पेंटागन में कार्यरत एक विश्लेषक।
विन्सेंट लेस्लेर्क - रियान टाॅड, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट।
गैर्सेले ब्युवैस - एलिसन साॅव्यर, संयुक्त राष्ट्र की प्रथम महिला।Kit Borys http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/garcelle-beauvais-white-house-down-jamie-foxx-360935 Garcelle Beauvais Joins 'White House Down' द हॉलीवुड रिपोर्टर August 10, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20120829182350/http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/garcelle-beauvais-white-house-down-jamie-foxx-360935 29 अगस्त 2012 live
काइल गैटहाउस - काॅनरैड केर्न, राइट विंग का सर्वोच्च और स्टेन्ज़ के गुर्गों में से एक।
फाल्क हेंटशेल -मोटोस, स्टेन्ज़ के गुर्गों में से एक।
जैकी जिएरी - जेना, उपराष्ट्रपति की सहायिका।
निर्माण
"व्हाइट हाउस डाउन" का निर्देशन रोलैण्ड एमेरिच ने किया और पटकथा जेम्स वैंडरबिल्ट द्वारा आधारित है, जो साथ ही इस फ़िल्म के सह निर्माता भी है। सोनी पिक्चर्स ने करीब $३ करोड़ की राशि में वैंडरबिल्ट की कल्पित पटकथा को मार्च २०१२ में खरीदा, जिस पर हाॅलीवुड रिपोर्टर ने अपनी टिप्पणी में इसे "अब तक सबसे बड़ी बिकाउ कल्पित पटकथा" कहा।
इसी दौरान अप्रैल में, सोनी ने फ़िल्म निर्देशन के लिए रोलैण्ड एमेरिच को नियुक्त किया।Kit Borys http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/sony-3-million-james-vanderbilt-306192 Sony Plunking Down $3 Million for 'White House Down' by James Vanderbilt द हॉलीवुड रिपोर्टर March 30, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20120502153517/http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/sony-3-million-james-vanderbilt-306192 2 मई 2012 live एमरिच ने फ़िल्मांकन का आरंभ जुलाई २०१२ को कनाडा, क़्युबेक के माॅन्ट्रियल स्थित ला सिटे डु सिनेएमा से किया।Fleming Mike http://www.deadline.com/2012/04/roland-emmerich-in-talks-to-helm-3-million-sony-spec-white-house-down/ Roland Emmerich in Talks to Helm $3 Million Sony Spec 'White House Down' Deadline.com April 2, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20140603074018/http://www.deadline.com/2012/04/roland-emmerich-in-talks-to-helm-3-million-sony-spec-white-house-down/ 3 जून 2014 live सिनेमाटोग्राफर (छायाकार) एना फाॅएर्सटर ने एरी एलेक्सा प्लस डिजिटल कैमरों द्वारा पूरी फ़िल्म शूटिंग की।Goldman, Michael Prime Target https://archive.org/details/sim_american-cinematographer_2013-07_94_7/page/n35 American Cinematographer American Society of Cinematographers 94 7 34 Los Angeles, California, United States July 1, 2013 0002-7928
उसी वर्ष २०१२ में, सोनी पिक्चर्स की प्रतिद्वंद्विता मिलेनियम फ़िल्म्स के साथ हुई, जब उन्होंने ओलिम्पस हेज फाॅलेन (जोकि व्हाइट हाउस पर आतंकी कब्जे को लेकर बनी थी) का निर्माण के कास्टिंग संपन्न कर लिया था और फ़िल्मांकन शुरू कर दिया।Kit Borys http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/antoine-fuqua-olympus-gerard-butler-310176 Antoine Fuqua Circling 'Olympus' as White House Thriller Race Heats Up द हॉलीवुड रिपोर्टर April 10, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20160304044902/http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/antoine-fuqua-olympus-gerard-butler-310176 4 मार्च 2016 live
प्रदर्शन
फ़िल्म व्हाइट हाउस की मूल तिथि नवम्बर 1, 2013McClintock Pamela http://www.hollywoodreporter.com/news/sony-white-house-down-channing-tatum-358648 Sony Moving 'White House Down' to Heart of Summer 2013 द हॉलीवुड रिपोर्टर August 6, 2012 26 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20121109001301/http://www.hollywoodreporter.com/news/sony-white-house-down-channing-tatum-358648 9 नवंबर 2012 live तक प्रदर्शित करने को लेकर सूचीबद्ध थी, पर इसे छह माह पूर्व ही जून 28, 2013 को जारी कर दिया गया।
घरेलू मिडिया
फ़िल्म व्हाइट हाउस डाउन को घरेलू मिडिया के तौर पर नवम्बर 5, 2013 में डीवीडी तथा ब्लू-रे डिस्क के रूप में जारी किया गया।http://www.cinemablend.com/new/White-House-Down-Hit-Blu-ray-DVD-November-39277.html White House Down Will Hit Blu-ray And DVD In November cinemablend Rawden Jessica September 3, 2013 September 4, 2013 https://web.archive.org/web/20160924072500/http://www.cinemablend.com/new/White-House-Down-Hit-Blu-ray-DVD-November-39277.html 24 सितंबर 2016 live
बाॅक्स ऑफिस
फ़िल्म ने संयुक्त राष्ट्र में $७३.१ करोड़ का व्यावसाय करने तथा अंतर्राष्ट्रीय बाॅक्स-ऑफिस पर $१३२.३ की कमाई कर कुल $२०५.४ करोड़ की राशि अर्जित की है, जबकि फ़िल्म की लागत बजट $१५० करोड़ की थी।[2]
अमेरिका में अपने साप्ताहिक ओपनिंग में, इसने निराशाजनक शुरुआत की और चौथे रोज ही दौड़ में पिछड़ने लगी। जहाँ इसने $२४.९ करोड़ ही कमाया था, वहीं उसी मार्च माह को समान विषय पर प्रदर्शित ओलिम्पस हेज फाॅलेन (ओपनिंग कमाई $३०.४ करोड़) से कुछ पीछे ही रही थी। [26] फिर दूसरे सप्ताहांत तक, $१३.४ करोड़ तक सिमटने लगी थी।[27]
अक्टूबर २०१३ में, सोनी पिक्चर्स ने घोषणा की वह उन्होंने गत जून, जुलाई एवं अगस्त २०१३ के माह तक $१९७ करोड़ की राशि गँवा दी है, और बेहद रोष में आकर "बाॅक्स ऑफिस की ओर से "व्हाइट हाउस डाउन" को फ्लाॅप फ़िल्म" कहने का दोष मढ़ा है।[28]
इन्हें भी देखें
ओलिम्पस हेज फाॅलेन (२०१३)
ट्रांस्फ़र ऑफ पाॅवर (१९९९)
सन्दर्भ
श्रेणी:2013 की फ़िल्में
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में
श्रेणी:एक्शन फ़िल्में]