411 REFERENCE · Wikipedia
लामा (पशु)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लामा DOM Llama lying down.jpg 250px एक बैठा हुआ लामा। जंतु रज्जुकी स्तनधारी आर्टिओडैक्टाइला कैमेलिडी लामा L. glama Lama glama (लीनियस, 1758)
thumb|लामा
लामा (Lama glama), एक कैमिलिड पशु है जो दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। इसे एक पालतू पशु के रूप में एंडियन लोगों द्वारा प्रागैतिहासिक काल से भी पहले से पाला जाता है और यह उनकी बोझा ढोने, ऊन और मांस की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
पूर्ण विकसित लामा की ऊँचाई 1.7 मीटर (5.5 फुट) से 1.8 मीटर (6 फुट) तक होती है। इनका वजन 130 किग्रा (280 पाउंड) and 200 किग्रा (450 पाउंड) के बीच होता है। जन्म के समय एक लामा छौने, जिसे क्रिआ कहते हैं का वजन 9.1 किग्रा (20 पाउंड) and 14 किग्रा (30 पाउंड) के बीच हो सकता है। लामा एक सामाजिक पशु है और यह दूसरे लामाओं के साथ झुंड में रहना पसन्द करते हैं। इनसे प्राप्त ऊन अत्यन्त मुलायम और लैनोलिन (अंग्रेजी: Lanolin; ऊन का मोम) से मुक्त होता है। लामा एक बुद्धिमान प्राणी है जो किसी सरल काम को कुछ प्रयासों के बाद करना सीख सकता है। यदि किसी लाम को बोझा ढोने के काम में लगाया जाये तो यह अपने वजन का 25% से 30% तक वजन कुछ मीलों तक ढो सकते हैं।http://www.ansi.okstate.edu/breeds/other/llama/
Oklahoma State University
Llama
2007-06-25
27 जुलाई 2011
https://web.archive.org/web/20110707093917/http://www.ansi.okstate.edu/breeds/other/llama/
7 जुलाई 2011
dead
लामाओं का प्रादुर्भाव उत्तरी अमेरिका के मैदानों में लगभग ४ करोड़ वर्ष पहले हुआ था। जहां से प्रवास कर दक्षिण अमेरिका में आये। पिछले हिमयुग के अंत में (10,000–12,000 वर्ष पहले) उत्तरी अमेरिका से कैमेलिड विलुप्त हो गये। 2007 तक दक्षिण अमेरिका में लगभग 70 लाख लामा और अलपाका थे और 20 वीं सदी के अंत में आयात होने के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में इनकी संख्या क्रमश: 158000 और 100000 के करीब है।http://www.scla.us/llamafacts.html
South Central Llama Association
Llama Facts
2009-01-22
27 जुलाई 2011
https://web.archive.org/web/20111107182037/http://www.scla.us/llamafacts.html
7 नवंबर 2011
dead
सन्दर्भ
Lama glama लामा
Lama glama लामा
श्रेणी:दक्षिण अमेरिका के स्तनधारी
श्रेणी:पशु