411 REFERENCE · Wikipedia
क़ादिसियाह प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क़ादिसियाह ur القادسية / Qadisiyyah Al-Qadisiya map.svg दिवानियाह ८,१५३ 1,800,000 2015 १२१.४९ ज़िले ४ अरबी
क़ादिसियाह प्रान्त (अरबी: ur القادسية), जिसका औपचारिक नाम अरबी भाषा में मुहाफ़ज़ात अल-क़ादिसियाह (ur محافظة القادسية) है, इराक़ का एक प्रान्त है।
नाम का उच्चारण
ध्यान दें कि 'क़ादिसियाह' में बिंदु-वाले 'क़' का उच्चारण बिना-बिंदु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन थोड़ा सा भिन्न है। 'क़' का उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़रीब' जैसे शब्दों में मिलता है।
इतिहास
अरब प्रायद्वीप में इस्लाम उभरने के बाद अरब मुस्लिम अरब फ़ौजों ने ईरान के सासानी साम्राज्य पर आक्रमण किया। अल-क़ादिसियाह का ऐतिहासिक शहर उस साम्राज्य के अधीन था लेकिन इसपर ६३६ ईसवी में रशीदुन खिलाफत (Rashidun Caliphate) की अरब फ़ौजों ने हमला बोला। सासानियों ने उस से भी बड़ी सेना उन्हें खदेड़ने के लिए भेजी, लेकिन जीत अरबों की हुई। यह ईरान पर अरब जीत और उसके इस्लामीकरण की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है।
प्रान्त की स्थापना
१९७६ से पहले यह दिवानियाह प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था। उस प्रान्त को बांटकर नजफ़ प्रान्त, क़ादिसियाह प्रान्त और मुसन्ना प्रान्त बनाए गए।
लोग
इस प्रान्त के लगभग सभी लोग शिया इस्लाम के अनुयायी अरब जाति के लोग हैं।Withdrawal from Iraq: Assessing the Readiness of Iraqi Security Forces https://web.archive.org/web/20140409024844/http://books.google.com/books?id=S6oP3Y9ZM3sC 9 अप्रैल 2014 , Anthony H. Cordesman, Adam Mausner, pp. 69, CSIS, 2009, ISBN 978-0-89206-553-0, ... Qadissiya ... %Sunni 0 %Shia 100 %Other 0 ...
ज़िले
प्रान्त के ज़िले इस प्रकार हैं:
अफ़क़ (Afaq, अरबी: ur عفك)
अल-शामिया (Al-Shamiya, अरबी: ur الشامية)
दिवानियाह (Diwaniya, अरबी: ur الديوانية)
हमज़ाह (Hamza, अरबी: ur الحمزة)
इन्हें भी देखें
इराक़ के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:क़ादिसियाह प्रान्त
श्रेणी:इराक़ के प्रान्त