411 REFERENCE · Wikipedia
पपेटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पपेटी पारसी धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्योहार है। यह जरोस्त्रेयन कैलेंडर के हिसाब से नए वर्ष के शुभारंभ पर मनाया जाता है। इस दिन पारसी समुदाय से जुड़े स्त्री-पुरुष परंपरागत वस्त्रों को पहन कर अग्नि मंदिर (आगीयारी) में पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही में अच्छे विचारों के साथ रहने, अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करने और सतकर्म करने का वादा करते हैं।
इस दिन के लिए पारसी अपने घरों की साफ-सफाई करने के साथ-साथ साज-सज्जा भी करते हैं। एक-दूसरे के घर आते-जाते हैं और उपहारों व मिठाईयों का आदान-प्रदान करते हैं। इस अवसर के लिए खास पारसी व्यंजन जैसे, पत्रानी माची (केले के पत्ते में लिपटे हुई मछली), साली बोटी (आलू चिप्स के साथ मांस), रावो और फालूदा तैयार किए जाते हैं।
श्रेणी:संस्कृति
श्रेणी:धर्म
श्रेणी:पारसी त्यौहार
श्रेणी:धार्मिक त्यौहार