Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आफबाऊ सिद्धान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb| 'आफबाऊ' (Aufbau) एक जर्मन शब्द है जिसका अर्थ है- 'एक-एक कर जोड़ना'। इस सिद्धान्त के अनुसार, किसी कक्षा (shell) तथा उपकक्षा (orbital) में इलेक्ट्रॉनों का प्रवेश ऊर्जा स्तरों के बढ़ते ऊर्जा के क्रम में एक-एक कर होता है। अर्थात, परमाणु की कक्षाओं में घूमने वाले इलेक्ट्रॉन सर्वप्रथम निम्न उर्जा वाले उपकक्षाओं में जाते हैं या भरते हैं, तत्पश्चात ही उससे अधिक उर्जा वाले उपकक्षाओं में जाते हैं। इस सिद्धान्त के अनुसार, ऊर्जा स्तरों का बढ़ता क्रम निम्नांकित है— 1s < 2s < 2p < 3s < 3p < 4s < 3d < 4p < 5s < 4d < 5p < 6s < 4f <5d < 6p < 7s < 5f < 6d <7p. ध्यान दें कि क्रोमियम (Cr) '[Ar] 3d⁵ 4s¹', ताँबा (Cu) '[Ar] 4s¹ 3d¹⁰', चांदी (Ag) '[Kr] 4d¹⁰ 5s¹' तथा सोना (Au) '[Xe] 6s¹4f¹⁴5d¹⁰' का वास्तविक इलेक्ट्रॉनिक विन्यास आफबाऊ सिद्धान्त से थोड़ा सा अलग होता है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें पाउली का अपवर्जन का नियम हुण्ड का नियम श्रेणी:परमाणु संरचना