411 REFERENCE · Wikipedia
करण कपूर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
करण कपूर शशि कपूरजेनिफर केंडल कपूर ख़ानदान देखें 1962 1 18 yes बम्बई, महाराष्ट्र, भारत लंदन, इंग्लैंड 2 लोर्ना कपूर अभिनेता और फोटोग्राफर
करण कपूर (जन्म १८ जनवरी १९६२)http://daily.bhaskar.com/news/CEL-meet-ranbir-kapoors-52-year-old-half-british-uncle-who-can-still-give-the-actor--4528588-PHO.html?seq=2 Meet Ranbir Kapoor's 52-year-old half British uncle who can still give the actor a run for his money daily.bhaskar.com 12 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20150312081935/http://daily.bhaskar.com/news/CEL-meet-ranbir-kapoors-52-year-old-half-british-uncle-who-can-still-give-the-actor--4528588-PHO.html?seq=2 12 मार्च 2015 live भारतीय मूल के एक पूर्व फ़िल्म अभिनेता और मॉडल हैं। वे बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर और उनकी दिवंगत पत्नी, ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर केंडल के बेटे हैं। उनके दादा पृथ्वीराज कपूर थे और उनके ताऊ हैं: राज कपूर और शम्मी कपूर। उनके बड़े भाई कुणाल कपूर और बहन संजना कपूर ने भी कुछ फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन वे उनके जैसे सफल नहीं हुए। उनके नाना-नानी, जेफ़री केंडल और लौरा केंडल भी अभिनेता थे, जिन्होंने अपने थिएटर समूह "शेक्सपीराना" के साथ भारत और एशिया का दौरा किया करते थे और नाटक शेक्सपियर ऍण्ड शॉ का प्रदर्शन करते। बाद में करण ने फोटोग्राफी की ओर रुख़ किया और इस ही पेशे को अपनाने का फैसला किया, हालांकि उन्होंने एक अभिनेता के रूप में भी काम किया है। एक हालिया साक्षात्कार में करण का कहना था कि अभिनय से जुड़े एक बहुत प्रसिद्ध बॉलीवुड परिवार का हिस्सा रहने के बावजूद वे बचपन से ही हमेशा फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखते हैं।
व्यावसायिक जीवन
उन्होंने श्याम बेनेगल की समीक्षक-प्रशंसा प्राप्त १९७८ की फिल्म, जुनून के ज़रिये अपनी फ़िल्म अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता और दोनों भाई-बहनों के साथ काम किया। उनके पिता की प्रस्तुति, ३६ चौरंगी लेन (१९८१) में उनकी एक छोटी सी भूमिका थी। १९८४ में ब्रिटिश टेलीविज़न धारावाहिक "द ज्वेल इन द क्राउन" में भी वे दिखाई दिए। उन्होंने मुख्यधारा की बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय की शुरुआत, १९९६ की फ़िल्म सल्तनत के साथ की, जिसमें वे धर्मेन्द्र, सनी देओल और जूही चावला के साथ थे। उन्होंने बाद में लोहा (१९८७) और अफसर (१९८८) में अभिनय किया, लेकिन अभिनेता के रूप में उन्हें अनेक प्रस्ताव नहीं आए। उन्होंने बॉम्बे डाइंग सहित कई प्रमुख भारतीय ब्रांडों के लिए भी मॉडलिंग किया।
वर्ष १९८४ में उन्होंने ब्रिटिश धारावाहिक द ज्वेल इन द क्राउन में अभिनय किया। १९८८ की फिल्म अफ़सर, भारत में उनकी अंतिम फ़िल्म रही।http://www.paklinks.com/gs/bollywood/420572-kapoor-kids-who-stayed-away-from-bollywood.html klikhierniet.net paklinks.com 12 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20141006100354/http://www.paklinks.com/gs/bollywood/420572-kapoor-kids-who-stayed-away-from-bollywood.html 6 अक्तूबर 2014 deadhttp://ibnlive.in.com/photogallery/5698-24/photostory.html संग्रहीत प्रति 12 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20150102202605/http://ibnlive.in.com/photogallery/5698-24/photostory.html 2 जनवरी 2015 live १९९० के दशक में वे भारत से ब्रिटेन चले गए। द ज्वेल इन द क्राउन के बाद, उन्होंने साउथ ऑफ़ द बॉर्डर और द टूथ ऑफ़ द लायन जैसे घरवाहिकों में भी काम किया। अभिनय करने के बाद, व अधिक सफलता नहीं प्राप्त कर पाने के बाद, उनहोंने फोटोग्राफी के तरफ़ रुख़ किया, और फोटोग्राफर बन गए। शादी के बाद ब्रिटेन में वे अपनी पत्नी लोर्ना, बेटी अलीया और बेटे ज़ैक के साथ चेल्सी, लंदन में रहने लगे।http://www.telegraphindia.com/1110109/jsp/7days/story_13410997.jsp The Telegraph - Calcutta (Kolkata) - 7days - Eye on England telegraphindia.com 12 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180314042657/https://www.telegraphindia.com/1110109/jsp/7days/story_13410997.jsp 14 मार्च 2018 livehttp://indiatoday.intoday.in/story/dream-lover-karan-kapoor-blessed-with-a-baby-girl/1/265260.html 'Dream Lover' Karan Kapoor blessed with a baby girl : EYECATCHERS - India Today intoday.in 12 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20171213194413/http://indiatoday.intoday.in/story/dream-lover-karan-kapoor-blessed-with-a-baby-girl/1/265260.html 13 दिसंबर 2017 live
लगभग २५ वर्षों के अंतराल के बाद, करण सार्वजनिक जीवन में और भारत में वापस आए, अपनी "टाइम एंड टाइड" नमक फोटोग्राफी प्रदर्शनियों की श्रृंखला के साथ। करण का "टाइम एंड टाइड" फोटोग्राफी प्रदर्शनी नवंबर २०१६ में उनके गृहनगर मुंबई में शुरू हुई थी। बाद में इसे २०१७ में बेंगलुरु, कोलकाता, नई दिल्ली, अहमदाबाद और जयपुर जैसे अन्य शहरों में भी आयोजित किया गया। करण को भारत के आंग्ल-भारतीय समुदाय में अपने शोध के लिए जाना जाता है। १९८० के दशक में, उन्होंने इन समुदायों को मिलने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों कि यात्रा की। और उन्होंने भारत के इस छोटे से समुदाय के लोगों की जीवन शैली को दर्शाती तस्वीरें ली। नवम्बर २०१६ में उनके लेख बीबीसी, इंडियन एक्सप्रेस, हिंदुस्तान टाइम्स और अन्य समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए थे। उनके एक साक्षात्कार में करण ने कहा था कि वे भारत में अधिक फोटोग्राफी परियोजनाओं को करने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि अब उनके बच्चे अब बड़े हो चुके हैं, इसलिए वह भारत में ज्यादा समय बिता सकते हैं।
पटनाट्य व अन्य काम
वर्ष रचना किरदारफ़िल्में१९७८जुनून१९८१३६ चौरंगी लेनडेवी१९८६सल्तनतसमीर१९८७लोहाकरण१९८८अफ़सरटीवी घरवाहिक१९८४द ज्वेल इन द क्राउनकॉलिन लिंडसे१९९०साउथ ऑफ़ द बॉर्डरमैक्स विल्डिंग१९९३द टूथ ऑफ़ द लायनकूलअन्य काम१९८४द बॉस्टोनियन्सस्टिल फोटोग्राफर१९८४उत्सव (फ़िल्म)स्टिल फिटोग्राफर१९८२विजेताक्रू सदस्य
पुरस्कार
२००९ में उनके द्वारा खींची गई तस्वीर "ओल्ड कपल" को लोग/जीवन-शैली की श्रेणी में, अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था। उनकी तस्वीर को उस वर्ष के ५ नामांकनों में से चुना गया था।http://www.london-photographic-association.com/site/pages.php?fid=0,359,600 LPA - Karan Kapoor Awarded At The International Photography Awards london-photographic-association.com 12 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20170203223239/http://london-photographic-association.com/site/pages.php?fid=0,359,600 3 फ़रवरी 2017 dead
इन्हें भी देखें
कपूर परिवार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Official website
0004430 Karan Kapoor
Karan Kapoor
https://web.archive.org/web/20150526110113/http://www.photographybangbang.com/50karankapoor/ - Karan Kapoor interview
https://web.archive.org/web/20160322182724/http://mumbaimirror.com/others/sunday-read/Small-talk-He-makes-a-pretty-picture/articleshow/50515670.cms - Karan Kapoor Interview
https://web.archive.org/web/20170308063755/http://bangaloremirror.indiatimes.com/columns/sunday-read/Excellent-subjects/articleshow/56542878.cms
https://web.archive.org/web/20180222154137/http://www.rediff.com/movies/report/karan-kapoor-i-was-too-foreign-looking-for-bollywood/20160913.htm
श्रेणी:भारत के लोग
श्रेणी:ब्रिटेन के लोग
श्रेणी:बॉलीवुड अभिनेता
श्रेणी:अभिनेता
श्रेणी:भारतीय अभिनेता
श्रेणी:फोटोग्राफर
श्रेणी:कपूर परिवार
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1962 में जन्मे लोग
श्रेणी:प्रोजेक्ट टाइगर लेख प्रतियोगिता के अंतर्गत बनाए गए लेख