Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोशिका विभाजन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिसम्बर 2017 दिसम्बर 2017 right|thumb|300px|तीन तरह के कोशिका विभाजन : द्वि-खंडन (binary fission), समसूत्रण (mitosis) तथा अर्धसूत्रण (meiosis) right|thumb|समसूत्री कोशिका विभाजन का योजनात्मक चित्रण जिस जैविक प्रकिया (Biological Process) द्वारा एक कोशिका विभाजित होकर दो या दो से अधिक कोशिकाएँ उत्पन्न करती हैं उसे कोशिका विभाजन (Cell division) कहते हैं। कोशिका-विभाजन वस्तुतः कोशिका चक्र (cell cycle) का एक चरण है। विभाजित होने वाली कोशिका मातृकोशिका एवं विभाजन के फलस्वरूप बनने वाली कोशिकाएँ पुत्री कोशिका कहलाती हैं। कोशिका विभाजन द्वारा ही जीवों के शरीर का वृद्धि और विकास होता है। इस क्रिया के फलस्वरूप ही घाव भरते हैं। प्रजनन एवं क्रम विकास के लिए भी कोशिका-विभाजन की क्रिया आवश्यक है। लैंगिक प्रजनन करनेवाला प्रत्येक प्राणी अपना जीवन कोशिका अवस्था से ही आरंभ करता है। कोशिका अंडा होती है और इसके निरंतर विभाजन से बहुत सी कोशिकाएँ उत्पन्न हो जाती हैं। कोशिका विभाजन की क्रिया उस समय तक होती रहती है जब तक प्राणी भली भाँति विकसित नहीं हो जाता। कोशिका विभाजन की प्रक्रिया में कोशिका का जिनोम (genome) अपरिवर्तित रहता है। इसलिये विभाजन होने के पूर्व गुणसूत्रों (chromosomes) पर स्थित 'सूचना' प्रतिकृत (replicate) हो जानी चाहिये और तत्पश्चात इन जीनोमों को कोशिकाओं के बीच 'सफाई से' बांटना चाहिये। कोशिका विभाजन की प्रक्रिया कई प्रकार की होती है। प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं का विभाजन यूकैरियोटिक कोशिकाओं से भिन्न होता है। साधारण कोशिका विभाजन अथवा समसूत्रण (mitosis) समसूत्री कोशिका विभाजन या समसूत्रण (Mitosis) साधारण कोशिका विभाजन है। इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है, प्रथम चरण में कोशिका के केन्द्रक का विभाजन होता है। इस प्रक्रिया को केन्द्रक-विभाजन (कैरियोकाइनेसिस) कहते हैं। विभाजन के द्वितीय चरण में कोशिका-द्रव्य का विभाजन होता है। इस प्रक्रिया को कोशिका-द्रव्य विभाजन कहते हैं। विभाजन के अन्त में मातृकोशिका, पुत्री-कोशिका में बदल जाती है। सूत्री विभाजन की क्रिया में केंद्रक का विभाजन (karyokinesis) पांच अवस्थाओं में पूर्ण होता है- १. Interphase २. Prophase ३. metaphase ४. Anaphase ५. Telophase अर्धसूत्री विभाजन (meiosis) अर्धसूत्रण अर्धसूत्रीविभाजन लैंगिक जनन करने वाले जीवों की द्विगुणित जनन कोशिकाओं तथा थैलोफायटा के युगमनजो (zygotes)में होता है इससे अगुणित लिंग कोशिकाओं अथवा युगमको का (gemetes) निर्माण होता है इन युग्मको की संख्या जनक कोशिकाओं की तुलना में आधी रहती है 1.अर्धसूत्रीविभाजन प्रथम1(meiosis 1) अर्धसूत्रीविभाजन प्रथम कोशिका विभाजन की अत्यधिक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है क्योंकि इस विभाजन में गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है द्विखंडन (binary fission) द्विखंडन अकेन्द्रिक (जैसे, जीवाणु) का द्विखण्डन जीवाणु और आद्यजीवाणुओं (bacteria and archaebacteria) को अकेन्द्रिक (prokaryotes) कहते हैं। इनका द्विखंडन एक प्रकार का अलैंगिक प्रजनन तथा कोशिका विभाजन है। इसके अलावा कुछ सुकेन्द्रिक प्राणियों (eukaryotic organisms) के कुछ कोशिकांग भी द्विखण्डित ही होते हैं। द्विखण्डी विभाजन तर्कुओं (spindles) के निर्माण के बिना ही होता है। सबसे पहले एक DNA अणु प्रतिगुणित होता है। उसके बाद ये प्रतिगुणित डीएनए कोशिका-झिल्ली अलग-अलग भागों से संयुक्त हो जाते हैं। जब कोशिका विभक्त होने लगती है तो प्रतिगुणित गुणसूत्र (Chromosome) तथा मूल गुणसूत्र बंट जाते हैं। इस प्रकार के अलैंगिक प्रजनन का परिणाम यह होता है कि सभी कोशिकाएँ अनुवांशिकता की दृष्टि से समान होती हैं, अर्थात सबमें एक ही अनुवांशिक पदार्थ होता है। सन्दर्भ सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ कोशिका विभाजन : प्रक्रिया, कोशिका चक्र, प्रकार, महत्वपूर्ण बिन्दु https://web.archive.org/web/20210621232155/https://www.edutzar.in/cell-division-in-hindi/ 21 जून 2021 निषेचन Human fertilization कोशिका विभाजन Cell Division श्रेणी:कोशिका