Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

समीकरण का हल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गणित में, 'समीकरण के हल' का अर्थ है, ऐसी संख्याएँ, फलन या समुच्चय खोजना जो उस दिये गये समीकरण को सन्तुष्ट करते हैं। जब हम समीकरण के हल की बात करते हैं तो उसमें आये हुए एक या अधिक चर राशियों को 'अज्ञात' (unknowns) माना गया होता है। उदाहरण के लिए, समीकरण 4.x3 + x2 - 36 = 0 में चर x अज्ञात राशि है और x= 2 इसका एक हल है। समीकरण का हल वैश्लेषिक विधि (या सांकेतिक विधि) से निकाला जा सकता है या संख्यात्मक विश्लेषण विधियों द्वारा। कुछ सीमित समीकरणों का ही हल निकालने की वैश्लेषिक विधियाँ ज्ञात हैं। किन्तु संख्यात्मक विधियों द्वारा सभी समीकरणों का हल सम्भव है। इन्हें भी देखें सरल समीकरण युगपत समीकरण द्विघात समीकरण संख्यात्मक विश्लेषण न्यूटन-रैप्सन विधि साधारण अवकल समीकरण के हल की संख्यात्मक विधियाँ श्रेणी:समीकरण