Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एलेक्सिस सेंट लेगर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एलेक्सिस सेंट लेगर Saint-John Perse 1960.jpg 250px एलेक्सिस सेंट लेगर सेंट जॉन पर्स 31 मई, 1887 लेजर ले फ्यूले (द्वीप), फ्रांस 20 सितंबर, 1975 फ्रेंच साहित्य फ्रेंच फ्रेंच आधुनिक कविता 'अनाबेस' (1924) लेखन एलेक्सिस सेंट लेगर (उपनाम- सेंट जॉन पर्स) (1887-1975) फ्रांस के कवि थे। 1960 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता। जीवन-परिचय एलेक्सिस सेंट लेगर का जन्म 31 मई, 1887 ई० को फ्रांस के एक द्वीप 'लेजर ले फ्यूले' में हुआ था।नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, राजबहादुर सिंह, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2007, पृ०-198. इनका उपनाम सेंट जॉन पर्स थाहिंदी विश्वकोश, खण्ड-6, नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी, संस्करण-1966, पृ०-451.नोबेल पुरस्कार कोश, सं०-विश्वमित्र शर्मा, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2002, पृ०-243. और इस नाम से भी ये काफी विख्यात रहे हैं। इनकी शिक्षा-दीक्षा एक वृद्ध धर्माचार्य के द्वारा हुई थी और इनकी दाई एक हिंदू स्त्री थी, जो गुप्त रूप से शैवमत की अनुगामिनी थी। 11 वर्ष की अवस्था में इन्हें अपने पारिवारिक टापू से फ्रांस लाया गया, जहाँ इन्होंने साहित्य, औषधि शास्त्र और कानून का अध्ययन किया। 1914 ई० में ये दूतावास की सेवा में चले गये। 1922 ई० में शांतिदूत एरिस्टाइड ब्रिआंद के अनुरोध पर ये वाशिंगटन में निशस्त्रीकरण परिषद में भाग लेने के लिए अमेरिका गये, क्योंकि ये सुदूरपूर्व के विशेषज्ञ माने जाते थे। 1932 ई० में ब्रिआंद का निधन हो जाने पर इन्हें ही विदेश सचिव बनाया गया। उस समय भी रात का समय ये काव्य-रचना में ही लगाते रहे। रचनात्मक परिचय सेंट लेगर की पहली रचना 1909 ई० में इमेजेज़ ए'-कूसो के नाम से प्रकाशित हुई थी। उनका दूसरा कविता-संग्रह इलोजेज़ नाम से 1910 ई० में निकला था। 1924 ई० में प्रकाशित अनाबेस को उनकी सर्वश्रेष्ठ कृति मानी जाती है।नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, पूर्ववत्, पृ०-199. इस रचना का अंग्रेजी में अनुवाद कवि एस० इलियट ने किया था, जो 1930 ई० में प्रकाशित हुआ था। इस रचना का अनुवाद जर्मन, इटालियन, रोमानियन और रूसी में भी प्रकाशित हुआ। एग्ज़ाइल (निर्वासित) भी इनकी उत्तम रचनाओं में परिगणित होती है। प्रकाशित पुस्तकें इमेजेज़ ए'-कूसो - 1909 इलोजेज़ - 1910 नोबेले रिन्यू फ्रांसीस पोमे - 1922 एमिती दू प्रिंस - 1922 अनाबेस - 1924 एग्ज़ाइल (निर्वासित) सन्दर्भ श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार श्रेणी:1887 में जन्मे लोग श्रेणी:१९७५ में निधन